बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा: दोनों देश सुरक्षा से लेकर आर्थिक मुद्दों पर करेंगे फोकस
नई दिल्ली। पिछले साल इजराइल दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बने थें और उनकी यात्रा के छह महीने बाद ही इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट जाकर पहली बार भारत आ रहे बेंजामिन नेतन्याहू का ग्रैंड वेलकम करेंगे। बेंजामिन नेतन्याहू दूसरे इजराइली पीएम हैं, जो भारत पहुंच रहे हैं। इससे पहले 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में इजराइली पीएम एरियल शेरोन भारत पहुंचे थे। नेतन्याहू का यह दौरा दोनों देशों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत-इजराइल के काउंटरपार्ट्स के कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर अपने 25 साल पुराने डिप्लोमेटिक रिलेशन को और ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे।

डिफेंस पर होगा फोकस
भारत को आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाने में इजराइल हमेशा आगे रहा है और दोनों देश सुरक्षा को देखते हुए कई बार आर्म्ड फॉर्सेस एक्सचेंज करते रहे हैं। नेतन्याहू के भारत आने से पहले इजराइली विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच डिफेंस से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा तक के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण डील होने वाली है। इसके अलावा इजराइल से खरीदे जाने वाली स्पाइक एंटी गाइडेड मिसाइल पर भी बेंजामिन नेतन्याहू भारतीय काउंटरपार्ट्स से बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, भारत ने इस डील को फिलहाल रद्द कर दिया है।

सिक्योरिटी पर होगी अहम चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया जा सकता है। इससे पहले फरवरी 2014 में, भारत और इजरायल ने आपराधिक मामलों में म्यूचुअल कानूनी सहायता, होमलैंड सिक्योरिटी में सहयोग और क्लासिफाइड मटेरियल के संरक्षण में तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इजराइल के लिए भारत सबसे बड़ा आर्म्ड मार्केट है, जो हर साल लगभग 1 बिलियन डॉलर के हथियार खरीदता है।

इकनॉमिक रिलेशन बढ़ाने पर रहेगा जोर
दोनों देशों के बीच आर्थिक मुद्दों पर भी अहम चर्चा होने वाली है। दोनों देशों के बीच फ्री ट्रैड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बैठक होगी, जिसमें व्यापार को बढ़ाने और सरल बनाने पर जोर दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच स्टार्ट-अप पर कई तरह के समझौते पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। बता दें कि पीएम मोदी से मिलने के बाद ताज पेलेस होटल में बेंजामिन रविवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी अहम मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications