कर्नाटक: Congress-JDS के बागी विधायकों को मुंबई ले उड़े चार्टर्ड प्लेन का BJP कनेक्शन?

नई दिल्ली- कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट में एक बड़ी खबर ये है कि जिस चार्टर्ड प्लेन से शनिवार को कांग्रेस-जेडीएस के 10 विधायकों को मुंबई ले जाया गया था, उसके तार बीजेपी से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि उस चार्टर्ड प्लेन की कंपनी से बीजेपी के एक राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर का नाता है।

चार्टर्ड प्लेन से बीजेपी सांसद के जुड़े तार!

चार्टर्ड प्लेन से बीजेपी सांसद के जुड़े तार!

अबतक बीजेपी कह रही थी कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर जो सियासी संकट छाया है, उससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, उससे पता चलता है कि जो विमान कर्नाटक से सत्ताधार पार्टी के बागी विधायकों को मुंबई ले जाने के लिए शनिवार रात को इस्तेमाल हुआ था, उसकी कंपनी से बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर के तार जुड़ रहे हैं। कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि, "यह एक चार्टर ऑपरेशन है और उस एयरक्राफ्ट को कई लोग लगातार किराए पर लेते रहते हैं।"

बीजेपी के बड़े नेता होटल के पास दिखे थे

बीजेपी के बड़े नेता होटल के पास दिखे थे

इस खबर की गंभीरता इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि रविवार दिन में ही महाराष्ट्र भाजपा के दो बड़े नेता प्रसाद लाड और मोहित भारतीय, मुंबई के उस होटल के पास देखे गए थे, जहां कर्नाटक में विधायकी से इस्तीफा देने वाले 13 में से ज्यादातर एमएलए ठहरे हुए हैं। हालांकि, तब महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रसाद ने कहा था कि वो बीजेपी की मेंबरशिप ड्राइव में व्यस्त हैं और कर्नाटक के राजनीतिक संकट की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिलती रहती है।

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

इस बीच मुंबई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोफिटेल होटल के बाहर जमा होकर भारतीय जनता पार्टी पर अलोकतांत्रिक व्यवहार का आरोप लगाकर उसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस ने एक सर्कुलर जारी करके सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। इस सर्कुलर में ये भी चेतावनी दी गई है कि जो एमएलए उसमें नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+