'विदेशी डिप्टी PM की बेटी करना चाहती है बॉलीवुड में काम', पीयूष गोयल का दावा, कहा-दिन-रात संपर्क हैं में

Piyush Goyal Statement: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बॉलीवुड को भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसे दुनिया में पहचाना जाने वाला ब्रांड कहा है। नई दिल्ली में आयोजित चौथे फेस्टिवल ऑफ आइडियाज में उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक ब्रांड बनाने में नाकाम बताना सही नहीं है। भारत की असली ताकत यहां के लोगों, उनकी प्रतिभा और बॉलीवुड जैसी सांस्कृतिक पहचान में है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गोयल ने एक विदेशी नेता से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि दुनिया के एक ताकतवर देश के डिप्टी प्रधानमंत्री उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी बॉलीवुड के साथ काम करना चाहती है। गोयल के इस बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है।

Piyush Goyal Statement

बॉलीवुड को बताया भारत का ग्लोबल ब्रांड

पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में कहा कि बॉलीवुड आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने विदेशी डिप्टी प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी बेटी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम करना चाहती है और इसी वजह से वह उनसे संपर्क कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CJP के पीछे RSS का हाथ? APP से कनेक्शन के दावों पर AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने दिया बड़ा बयान!

गोयल के मुताबिक, भारतीय सिनेमा की पहुंच अब देश की सीमाओं से काफी आगे बढ़ चुकी है। भारतीय फिल्मों को विदेशों में दर्शक मिल रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम करने के मौके भी बढ़ रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कसा तंज

गोयल के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, 'दिन में वाणिज्य मंत्री, रात में बॉलीवुड कास्टिंग एजेंट।' खेड़ा ने यह सवाल भी उठाया कि क्या गोयल बीजेपी में अपने अगले करियर के लिए ऑडिशन दे रहे हैं?

'रामायण' से लेकर 'धुरंधर' तक बढ़ी भारतीय फिल्मों की पहुंच

भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान के उदाहरण भी लगातार सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' का 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। इसके संगीत पर ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान ने साथ काम किया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी डीएनईजी संभाल रही है।

वहीं, 'धुरंधर' ने दुनियाभर में 1,350 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि इसके दूसरे भाग ने 1,813 करोड़ रुपये कमाए। 'जेलर 2' भी तीन हफ्तों में 755 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर भी मिल चुका है।

वर्क-लाइफ बैलेंस पर भी घिर चुके हैं गोयल

इससे पहले भारत-नीदरलैंड बिजनेस फोरम में गोयल के काम के घंटों को लेकर दिए बयान पर भी विवाद हुआ था। उन्होंने कहा था कि भारतीय मेहनत करना चाहते हैं और यहां कोई शाम 5 बजे काम बंद करने या वीकेंड की याद नहीं दिलाएगा।

केरल आईटी वर्कर्स यूनियन समेत कई संगठनों ने इस बयान की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि ऐसी बातें लंबे समय तक काम करने और कर्मचारियों के तनाव को बढ़ावा देती हैं। इस बहस की तुलना इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के लंबे कामकाजी घंटों वाले सुझाव से भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? किस बिजनेस से बना अरबों का साम्राज्य?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+