भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? किस बिजनेस से बना अरबों का साम्राज्य?

RK Sinha Net Worth: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद और बड़े कारोबारी रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का शुक्रवार, 30 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बिहार से आने वाले आरके सिन्हा को पटना के बड़े कारोबारियों में गिना जाता था। वे सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज यानी SIS ग्रुप के संस्थापक थे। इसके अलावा वे समाचार एजेंसी हिंदूस्थान समाचार के संस्थापक भी रहे।

आरके सिन्हा की पहचान सिर्फ एक उद्योगपति के रूप में नहीं थी। उन्होंने पत्रकारिता से अपना करियर शुरू किया और बाद में महज 250 रुपये से सुरक्षा सेवा का कारोबार खड़ा किया। उनकी कंपनी का कारोबार आगे चलकर भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर तक पहुंचा।

RK Sinha Net Worth

250 रुपये से शुरू हुआ सफर

आरके सिन्हा का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की और शुरुआत में पत्रकार के तौर पर काम किया। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की रिपोर्टिंग के दौरान उनकी मुलाकात कई सैनिकों से हुई। पूर्व सैनिकों के अनुशासन और काम करने के तरीके से वे काफी प्रभावित हुए।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! फिर जाना होगा जेल, किस वजह से मिली एक महिने की मोहलत?

इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड सैनिकों को रोजगार देने का विचार बनाया। साल 1974 में पटना में दो कमरों से SIS की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने अपने एक दोस्त के कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए 14 पूर्व सैनिकों को काम पर लगाया। धीरे-धीरे कंपनी का कारोबार बढ़ता गया।

15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार

SIS ग्रुप आज सुरक्षा सेवाओं के अलावा फैसिलिटी मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करता है। साल 2008 में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की Chubb Security का अधिग्रहण किया था। इसके बाद कारोबार ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर तक फैला।

कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 में 12,261 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर करीब 15,982 करोड़ रुपये पहुंच गया। हाल की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी का मुनाफा भी 28 प्रतिशत बढ़कर 105.5 करोड़ रुपये हुआ।

अरबों की संपत्ति का दावा

आरके सिन्हा की संपत्ति को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग आंकड़े मिलते हैं। कुछ रिपोर्टों में उनकी नेटवर्थ करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि पुरानी रिपोर्टों और फोर्ब्स के आंकड़ों में यह करीब 8,300 से 8,400 करोड़ रुपये यानी लगभग एक अरब डॉलर बताई गई है। उनकी निजी संपत्ति का कोई ताजा आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

आरके सिन्हा बीजेपी के शुरुआती सदस्यों में शामिल रहे। साल 2014 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए थे। कारोबार के साथ उन्होंने राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने हिंदूस्थान समाचार की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: कौन थे BJP नेता आरके सिन्हा? ₹250 की नौकरी से खड़ी की करोड़ों की कंपनी, पत्रकार से सांसद बनने तक का सफरनामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+