CJP के पीछे RSS का हाथ? APP से कनेक्शन के दावों पर AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने दिया बड़ा बयान!

AISA Chief Neha Bora on CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर उठ रहे सवालों पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रमुख नेहा बोरा ने अपना रुख साफ किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठा रहे इस संगठन को लेकर चर्चा है कि इसके पीछे सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन हो सकता है।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नेहा ने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे सीजेपी का आरएसएस से संबंध साबित हो। हालांकि, उन्होंने नेताओं पर जांच के जरिए दबाव बनाए जाने की बात का भी जिक्र किया। आप से जुड़े संगठनों के साथ काम करने को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी।

AISA Chief Neha Bora on CJP

CJP के पीछे RSS का समर्थन?

नेहा बोरा से पूछा गया कि क्या सीजेपी को सरकार ने खड़ा किया है या उसे आरएसएस का समर्थन हासिल है। इस पर उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। उनकी सीजेपी के लोगों से हुई बातचीत के आधार पर भी उन्हें नहीं लगता कि संगठन आरएसएस से जुड़ा है या उसे उसका समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: NDA का हिस्सा बनेंगे अभिजीत दीपके? केंद्रीय मंत्री ने फिर दिया न्योता, क्यों चाहते हैं CJP चीफ का साथ?

हालांकि, नेहा ने कहा कि मौजूदा दौर में सांसदों और विधायकों पर अलग-अलग जांच के जरिए दबाव बनाए जाने की चर्चा रहती है। इसलिए वह ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहतीं, जो आगे चलकर गलत साबित हो।

क्या राजनीति में आएगी CJP?

सोनम वांगचुक के बयान का हवाला देते हुए नेहा से पूछा गया कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी राजनीति में उतर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन ऐसा फैसला करता है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन अगर सीजेपी के नेता कह रहे हैं कि वे राजनीति में नहीं उतरना चाहते, तो वह उनकी बात पर भरोसा करेंगी।

AAP से जुड़ाव पर क्या कहा?

सीजेपी को आम आदमी पार्टी का युवा संगठन या गुप्त मोर्चा बताए जाने के आरोप पर नेहा ने कहा कि इस सवाल का जवाब सीजेपी को ही देना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि अगर सीजेपी का आप से जुड़ाव है, तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। नेहा के मुताबिक, जब तक आम आदमी पार्टी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तब तक उससे जुड़े छात्र संगठन के साथ काम करने में उन्हें परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: RSS के गढ़ में हारी BJP, कौन हैं अभिजीत वंजारी? जिन्होंने बैलेट पेपर वाले MLC चुनाव में बचाई कांग्रेस की इज्जत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+