बिल मांगिए, न मिले तो जीएसटी हेल्पलाइन पर शिकायत कीजिए: पीयूष गोयल

नई दिल्लीः आज जीएसटी को देश में लागू किए एक साल हो चुका है। इस मौके पर मोदी सरकार आज एक बड़ा कार्यक्रम करके इसका जश्न मनाने की तैयारी में है। इस बदलाव के बाद कोई भी सामने खरीदने पर बिल की सुविधा भी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जल्द ही एक टेलीफोन हेल्पलाइन नंबर जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसके तहत अगर कोई व्यापारी उपभोक्ता को खरीदे गए समान पर बिल नहीं देता है तो उसकी शिकायत की जा सकेगी।

टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

पीयूष गोयल ने कहा कि देश में टैक्स की चोरी रोकने के लिए उन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो उपभोक्ताओं को बिल नहीं देते हैं। साथ ही पीयूष गोयल ने खरीदे गए सामान के लिए बिल मांगने की अपील भी की है।

पीयूष गोयल ने कही ये बात

पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी लाभकारी है। मैं सभी राजनीतिक दलों और सभी नेताओं को जीएसटी में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इसके बाद ट्रांसपेरेंसी आई है। मोदी सरकार ने जीएसटी को आजादी के बाद सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार माना जा रहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि जब भी आप कोई सामान खरीदते हैं तो उसका बिल अवश्य लें।

आज दिल्ली में होगा बड़ा कार्यक्रम

आज दिल्ली में होगा बड़ा कार्यक्रम

आज दिल्ली के अंबेडकर भवन में बड़ा आयोजन करके जीएसटी की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+