राहुल गांधी को लेकर पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान, कहा-अगली बार पड़ोसी देश से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने क हा कि अगले चुनाव में राहुल गांधी को किसी दूसरे पड़ोसी देश की सीट से चुनाव लड़ना पड़ेगा क्योंकि वह इस दोनों सीटों पर निश्चित चुनाव हारने जा रहे हैं। राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से चुनाव हारने वाले हैं। बता दें कि राहुल गांधी इस बार अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

piyush goyal

गोयल ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी राहुल गांधी को शिकस्त देंगी, जबकि वायनाड में भी राहुल गांधी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। ऐसे में राहुल गांधी को अगले चुनाव में किसी पड़ोसी देश की सीट ढूंढ़नी पड़ेगी जहां से वह चुनाव लड़ सकें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि वह लेफ्ट के खिलाफ बोल सकें, बावजूद इसके कि वह सीपीआई उम्मीदवार के खिलाफ वायनाड में चुनाव लड़ रहे हैं। हमने राहुल गांधी की सीताराम येचुरी के साथ कितनी ही तस्वीरें देखी हैं।

जब राहुल गा्ंधी को लगा कि वह स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में चुनाव हार सकते हैं तो वह वायनाड भाग गए, वायनाड में वह लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वह इतना डरे हुए हैं कि लेफ्ट की आलोचना तक नहीं कर पा रहे हैं। लोकतंत्र में अगर एक नेता के पास बोलने की हिम्मत ना हो कि वह अपने विपक्षी के खिलाफ बोल सके तो वह देश की सेवा नहीं कर सकता है। वायनाड में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल ने कहा था कि वह अपने अभियान के दौरान लेफ्ट के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं यहां एकजुटता का संदेश देने के लिए आया हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+