दो तस्वीरें ट्वीट कर लोगों के निशाने पर आए पीयूष गोयल, लोगों ने कहा 'बीमारी' लग गई क्या?
पीयूष गोयल ने इस ट्वीट के साथ नासा द्वारा जारी फोटो शेयर कर कहा कि पहले का भारत और अब का भारत
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल दो तस्वीरें ट्वीट कर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आजादी के 70 साल बाद देश के प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचने पर उन्होंने दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इस काम का श्रेय पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व को दिया। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अंतत: निर्धारित समय से पहले ही हरेक गांव को रोशन करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत के अपने ग्रामीणों के जीवन से अंधेरे को मिटाकर हम नए और 'पावरफुल' भारत के निर्माण की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।'

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दो तस्वीरें लगाकर एक ट्वीट किया। पहले और अब कैप्शन के साथ ये तस्वीरें लगाईं। जिसमें भारत के नक्शे के साथ रोशनी की तस्वीर है। उन्होंने लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय सीमा के अंदर सभी गांवों में बिजली पहुंचाई गई।उनकी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खिंचाई करने लगे। तस्वीर को फर्जी बताकर मौज लेने लगे कि-क्या ये तस्वीरें नासा से जारी की गई हैं। किसी ने लिखा कि ऐसी फर्जी तस्वीरें हर बार हम दीवाली पर देखते हैं। एक यूजर ने लिखा 'फेक पोस्ट करने की बीमारी मधु किश्वर से स्मृति ईरानी होते हुए पीयूष गोयल तक पहुंच गई।'
Under the decisive leadership of PM @NarendraModi India has finally been able to electrify all its villages before the set target date. With the elimination of darkness from the lives of fellow Indian villagers, we commit ourselves to building a new and #PowerfulIndia pic.twitter.com/TJ8irmx4tk
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 29, 2018
पीयूष गोयल ने इस ट्वीट के साथ नासा द्वारा जारी फोटो शेयर कर कहा कि पहले का भारत और अब का भारत। पीयूष गोयल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ट्वीट किया, 'गोयल जी आपने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे पुरानी हैं और नासा ने इसे जारी किया था।' प्रवीण लिखते हैं कि हरेक दिवाली पर यह तस्वीर देखने को मिलती है। अंश ने तंज किया, 'गोयल जी यह तस्वीर हटा लीजिए नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा। इतनी रोशनी आंखों को बर्दाश्त नहीं हो रही है।' कई लोगों ने उन्हें ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए कहा जो इस समय काफी देरी से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कुछ सालों की तस्वीरें जारी कर बताया था कि वर्ष 2012 से 2016 के बीच भारत में मानव बस्तियों में किस तरह से बदलाव आया है।












Click it and Unblock the Notifications