गड्ढे के साथ सेल्फी भेजने पर 100 रुपए, नेता ने किया ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी एनसीपी की पिंपरी चिंचवाड ईकाई ने मंगलवार को घोषणा की थी कि पूरे क्षेत्र के लोग गड्डे का साथ अपनी सेल्फी भेजें, उन्हें पार्टी की ओर से 100 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के एक दिन बाद ही पार्टी को पूरे क्षेत्र से करीब एक हजार से ज्यादा गड्डे वाली सेल्फी मिली हैं। पिंपरी-चिंचवाड नगर निगम (पीसीएमसी) में विपक्षी नेता, दत्ता साने ने बताया कि, बुधवार को उन्हें इस तरह की एक हजार से अधिक सेल्फी मिली हैं। तीन अन्य एनसीपी सदस्यों को भी इसी तरह की सेल्फी मिली हैं।

 सेल्फी भेजने वालों को 100 रुपए का ईनाम

सेल्फी भेजने वालों को 100 रुपए का ईनाम

दत्ता साने ने कहा कि, जैसा हमने वादा किया था कि हम इस तरह सेल्फी भेजने वालों को 100 रुपए का ईनाम देंगे। वह इन सभी लोगों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने पीसीएमसी प्रशासन के दावा के बाद अभियान को शुरू किया था। जिसने कहा गया था कि शहर में केवल 600 गड्डे ही भऱने के लिए बचे हैं। लगभग चार-पांच दिन पहले, मुझे नागरिक प्रशासन से एक लिखित उत्तर मिला, जिसमें उन्होंने 4,095 गड्डे भरने का दावा किया, केवल 684 छोड़कर।

 पीसीएमसी प्रशासन के खिलाफ एनसीपी का अभियान

पीसीएमसी प्रशासन के खिलाफ एनसीपी का अभियान

हालांकि, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक लाख से ज्यादा खड्डे हैं, और हम इसे साबित करेंगे। उन्होंने कहा, मेरा वार्ड निगडी और आस-पास के इलाकों में 1,000 से अधिक खड्डे हैं। मुझे नहीं पता कि पीसीएमसी प्रशासन क्यों खड्डों के बारे में झूठ बोल रहा है।

एनसीपी के फेसबुक पर अपलोड की गई ये सेल्फी

एनसीपी के फेसबुक पर अपलोड की गई ये सेल्फी

वहीं एनसीपी की एक अन्य नेता वर्षा जगपत ने कहा कि, मुझे शाम तक गड्डों की लगभग 50 से अधिक सेल्फी मिली हैं। उन्होंने बताया कि, मुझे कम सेल्फी मिली हैं क्योंकि हम सभी ने दत्ता साने का नंबर सर्कुलेट किया था। उन्होंने यह भी बताया कि गड्डे के साथ ली गई सल्फी को एनसीपी के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+