त्रिपुरा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीषूय कांति समेत 5 बड़े नेता TMC में शामिल
त्रिपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीयूष कांति बिस्वास ने पांच अन्य नेताओं समेत टीएमसी का दामन थाम लिया है। बुधवार को उन्होंने टीएमसी ज्वॉइन करने के बाद दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

Tripura Congress leader Join Congress गुजरात में कांग्रेस पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बीच त्रिपुरा में भी पार्टी को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, त्रिपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीयूष कांति बिस्वास ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। बुधवार को उन्होंने टीएमसी ज्वॉइन करने के बाद दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। आपको बता दें कि त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और टीएमसी इस राज्य के अंदर जोरशोर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। त्रिपुरा में अभी बीजेपी की सरकार है, लेकिन टीएमसी के आने से अगले साल यह लड़ाई त्रिकोणीय होने की संभावना है।
कांग्रेस के यह पांच अन्य नेता भी हुए टीएमसी में शामिल
आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में टीएमसी सांसदों की एक बैठक थी। इस बैठक के बाद त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके पीयूष कांति पार्टी के अन्य पांच नेताओं के साथ टीएमसी में शामिल हो गए। इन सभी ने ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। टीएमसी में शामिल हुए अन्य नेताओं में तेजेन दास और अनंत बनर्जी, त्रिपुरा पीसीसी के पूर्व महासचिव, राज्य कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णिता चकमा और त्रिपुरा यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव समरेंद्र घोष शामिल हैं।
ममता बनर्जी ने इन नेताओं का किया स्वागत
बताया जा रहा है कि पीयूष कांति के टीएमसी में आने के बाद उन्हें टीएमसी त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है, क्योंकि अभी त्रिपुरा में पूरी जिम्मेदारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही देख रहे हैं। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया, "हमारा परिवार मजबूत होता है। त्रिपुरा की बेहतरी के लिए काम करने के उद्देश्य से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास आज हमारे तृणमूल परिवार में शामिल हो गए। हम तहे दिल से उनका अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं।" ममता बनर्जी ने भी इन नेताओं का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications