दिल्ली से मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और मंगेतर निक, अगले महीने दोनों करेंगे शादी, देखें तस्वीरें
Recommended Video

मुंबई। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा आज सुबह अपने मंगेतर और अमेरिकी गायक निक जोनस संग के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, आपको बता दें कि दोनों ही सितारों के परिवार वाले इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज दोनों जब एयपोर्ट से बाहर आए तो दोनों ने हाथ हिलाकर मीडिया और लोगों का अभिवादन भी किया। आपको बता दें कि दोनों की शादी अगले महीने की 2 और 3 दिसंबर को है।

प्रियंका और निक करेंगे दो बार शादी
दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका और निक भी दो बार शादी करेंगे, खबर के मुताबिक, 2 दिसंबर चोपड़ा-निक की शादी पंजाबी रिवाजों से शादी होगी तो वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाजों से दोनों विवाह करेंगे। दोनों की शादी जोधपुर में होगी। खबर ये भी है कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा दो रिसेप्शन देंगी, जिनमें से एक रिसेप्शन मुंबई में उनके बॉलीवुड के दोस्तों के लिए होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा।

मेट गाला में हुई थी प्रियंका और निक की मुलाकात
मालूम हो कि दोनों के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इस पर सफाई देते हुए तब कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन फिर इस साल मई में इस रिश्ते पर मुहर लग गई।
25 लाख डॉलर में बिकेगी प्रियंका और निक की शादी
आपको बता दें कि ये शादी बेहद शाही ढंग से होगी, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों को 25 लाख डॉलर की मोटी रकम में बेचा जाएगा, कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों के लिए बोली लगाई गई थी, हालांकि अभी मैंगजीन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

शादी का लाइसेंस
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों पिछले दिनों बेवर्ली हिल्स में थे और यहीं पर उन्होंने बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में अपनी शादी का लाइसेंस भी हासिल किया। दोनों की इसी साल अगस्त में सगाई हुई थी।दब्लास्ट.कॉम की ओर से दी गई खबर के मुताबिक दोनों ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शादी के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications