Independence day: केसरिया,सफेद और हरे रंग में रमा पूरा देश, तस्वीरें दिल चुरा लेंगी

नई दिल्ली। भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मना रहा है। आज सुबह लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। देश के हर कोने से आज वंदे मातरम की आवाज आ रही है। दिल्ली समेत देश के विभिन्न भागों में लोग आजादी का जश्न मनाते दिख रहे।

Independence day: केसरिया, सफेद और हरे रंग में रमा पूरा देश, तस्वीरें दिल चुरा लेंगी

आज स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह जगह ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुए जिसके बाद पूरा देश एक रंग में रंग गया है और वो रंग है आजादी का।

इस रंग की सोंधी खुशबू से आप भी दो-चार होइये जश्न के आजादी के तस्वीरों के साथ...

आज स्कूल के अलावा कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए तो कहीं स्कूलों में आज का दिन शहीदों के नाम रहा। देश की सरहद पर भी हमारे जवानों ने भी आजादी का जश्न मनाया तो कहीं पर जवानों ने एक-दूसरे के गले लगकर 15 अगस्त की बधाई दी।

गौरतलब है कि लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने आज 5वीं बार तिरंगा फहराया है। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने पांच साल पूरी कर रही अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, तो साथ ही 3 बड़े ऐलान भी किए। यह ऐलान हेल्थ, अंतरिक्ष और महिलाओं से जुड़े हुए हैं। इसमें सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम 'आयुष्मान भारत', अंतरिक्ष के लिए भारत की भविष्य की योजना और सेना में महिलाओं की एंट्री पर बात की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+