जब एसिड अटैक सरवाइवर रितु सैनी ने किया कैट वॉक, लोगों ने बजाई दिल से तालियां...

रितु ने शनिवार को एशियन डिजाइनर वीक 2017 में डिजाइनर दिशा चड्ढा के परिधानों के लिए रैंप पर वॉक करके हर किसी को चौंका दिया।

नई दिल्ली। कहते हैं ना उस सुंदरता का कोई मोल नहीं जिसमें आत्मविश्वास और हिम्मत का मिश्रण ना हो, इन दोनों आभूषण के बिना हर खूबसूरती बेमानी और हर सुंदरता अधूरी है इसलिए अगर ये बात सीखनी है तो जरूर मिलिए एसिड अटैक सरवाइवर रितु सैनी से।

जिनकी हिम्मत और विश्वास ने उन्हें दुनिया की सबसे हसीन महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है, समाज के सामने एक नायाब तस्वीर पेश करने वाली रितु ने शनिवार को एशियन डिजाइनर वीक 2017 में डिजाइनर दिशा चड्ढा के परिधानों के लिए रैंप पर वॉक करके हर किसी को चौंका दिया।

दिल से तालियां बजाई...

दिल से तालियां बजाई...

उनके कैटवॉक पर लोगों ने दिल से तालियां बजाई, इस बारे में बात करते हुए सैनी ने कहा कि मैंने कई सारे फैशन कार्यक्रमों में भाग लिया है। एशियन डिजाइनर वीक मेरे लिए खास है, इसने मुझे अच्छा मौका दिया है।

खुद के अंदर बदलाव लाना होगा

खुद के अंदर बदलाव लाना होगा

समाज के लिए मिसाल बनी रितु ने कहा कि यदि इस समाज की सोच को बदलना है तो पहले खुद के अंदर बदलाव लाना होगा अगर सबसे पहले हम अपने आप को नहीं बदलेंगे तो हम कभी दूसरों की मानसिकता को बदल नहीं सकते हैं।

मैं जिम्मेदार नहीं हूं...

मैं जिम्मेदार नहीं हूं...

रितु अब एसिड अटैक सरवाइवर कैम्पेन से जुड़ी हैं और जागरूकता को लेकर भी काम करती हैं। रितु ने कुछ वक्त पहले कहा था कि पहले मैं अपना चेहरा अक्सर ढककर चला करती थी लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करती हूं क्योंकि जो कुछ मेरे साथ हुआ है, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।

जिंदगी का मुकाबला डटकर करना चाहिए...

जिंदगी का मुकाबला डटकर करना चाहिए...

गौरतलब है कि रोहतक की रहने वाली रितु के ऊपर उनके कजिन ने ही एसिड फैंका था, जिससे उनका चेहरा खराब हो गया और अब तक उनके आठ ऑपरेशन हो चुके हैं लेकिन डिप्रेशन में जाने के बजाय रितु ने आज सुंदरता की एक नई मिसाल पेश की है और लोगों को संदेश दिया है कि जिंदगी का मुकाबला डटकर करना चाहिए, डर के नहीं।

'हिजाब' पहनकर मिस मिनेसोटा प्रतियोगिता में शामिल हुईं 19 साल की हालिमा, रचा इतिहास

'हिजाब' पहनकर मिस मिनेसोटा प्रतियोगिता में शामिल हुईं 19 साल की हालिमा, रचा इतिहास

19 साल की सोमाली मूल की हालिमा अदन ने हिजाब पहनकर अकल्पनीय रूप से मिस मिनिसोटा प्रतियोगिता में शिरकत की।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+