VIDEO: प्रेग्नेंट गीता बसरा पहुंची क्लिनिक, फोटोग्राफर्स ने मास्क उतरवाकर ली फोटो तो फैंस ने काटा बवाल

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाद हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। बीते दिनों हरभजन और गीता ने अपनी बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर नए मेहमान के आने का खुलासा किया था। हाल ही में एक्ट्रेस गीता को मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गीता काफी देर तक फोटोग्राफर्स को पोज देती नजर आईं।

बेबी बंप के साथ नजर आई गीता बसरा

बेबी बंप के साथ नजर आई गीता बसरा

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा को मास्क उतारकर पोज देते देखा गया। वीडियो में गीता के बेबी बंप को भी साफ-साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर गीता की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद अब कई यूजर्स फोटोग्राफर्स से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

फोटोग्राफर्स से नाराज हुए गीता के फैंस

फोटोग्राफर्स से नाराज हुए गीता के फैंस

दरअसल, गीता ने कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए मास्क लगा रखा था लेकिन फोटोग्राफर्स के कहने पर वह उसे उतार देती हैं। मास्क हटाकर पोज देने वाली बात फैंस को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया यूजर्स कोरोना काल में प्रेग्नेंट गीता को मास्क उतारने के लिए फोर्स करने पर फोटोग्राफर्स को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये लोग क्यों हमेशा मास्क हटाने के लिए बोलते हैं, गैरजिम्मेदाराना रवैया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, जो लोग मास्क हटाने के लिए बोल रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा

आपको बता दें कि दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी डिलीवरी मंथ का भी खुलासा किया था। गीता बसरा ने लिखा, 'जुलाई, 2021 में आ रहा है।' शेयर की गई तस्वीरों में हरभजन सिंह के साथ उनकी पत्नी गीता और बेटी हिनाया भी नजर आ रही है। क्यूट दिख रही हिनाया ने एक टी-शर्ट हाथ में पकड़ा है जिसपर लिखा है, 'जल्द ही मैं बड़ी बहन बन जाऊंगी।' गीता के इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, Photos शेयर कर दी खुशखबरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+