हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, Photos शेयर कर दी खुशखबरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा गीता बसरा ने इंस्टाग्राम पर पति हरभजन और अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर की। घर आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर गीता और हरभजन को ढेरों शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और गाती की एक बेटी है जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है।

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गीता बसरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी डिलीवरी मंथ का भी खुलासा किया है। गीता बसरा ने लिखा, 'जुलाई, 2021 में आ रहा है।' शेयर की गई तस्वीरों में हरभजन सिंह के साथ उनकी पत्नी गीता और बेटी हिनाया भी नजर आ रही है। क्यूट दिख रही हिनाया ने एक टी-शर्ट हाथ में पकड़ा है जिसपर लिखा है, 'जल्द ही मैं बड़ी बहन बन जाऊंगी।' गीता के इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

शेयर की अपनी फीलिंग्स

शेयर की अपनी फीलिंग्स

हरभजन सिंह और गीता बहरा को सिर्फ खेल जगत से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी उन्हें बधाई दी है। दूसरी बार माँ बनने की बात करते हुए गीता बसरा ने कहा, यह बहुत अलग है और यह गर्भावस्था बहुत कठिन रही है। हिनाया के समय मैं आराम से खा पाती थी लेकिन इस बार यह मुश्किल हो रहा है। मैं कुछ स्वादिष्ट खाना चाहती हूं लेकिन शायद अगले कुछ महीनों में चीजें बदल जाएं।

हिनाया के समय नहीं हुआ था ऐसा एहसास

गीता बसरा के मुताबिक किसी भी चीज के लिए पर्याप्त तैयारी काफी नहीं है, आप जानते हैं कि आने वाला समय कैसा होगा लेकिन फिर भी उन सभी मुश्किलों को भूल जाते हैं। आपको पता होता है कि एक बार फिर उन्हीं रास्तों से गुजरना होगा, तो यह काफी डरावना है। हिनाया के समय में मैं लंदन में थी लेकिन इस गर्भावस्था के साथ मेरे पास पहले से ही एक बच्चा है। पहले मुझ पर ध्यान दिया जाता था लेकिन अब सबकुछ हिनाया पर फोकस है। हिनाया उत्साहित हैं और बड़ी बहन बनने का इंतजार कर रही है।

पहले से प्लान था दूसरा बच्चा?

पहले से प्लान था दूसरा बच्चा?

दूसरे बच्चा पहले से ही प्लान था? इस सवाल का जवाब हां में देते हुए गीता बसरा ने कहा, मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सिर्फ एक बच्चा चाहते हैं। मुझे लगता है कि बच्चों को भाई-बहन की जरूरत होती है। इसलिए मैं दो बच्चे पैदा करना पसंद करूंगी। गीता बसरा बताती हैं कि एक सेलिब्रिटी माता-पिता होने के नाते वह जातनी हैं कि सुर्खियों में रहने से बचा नहीं जा सकता लेकिन फिर भी वह अपनी बेटी को जितना हो सके इन सब से दूर रखती हैं। जब हवाई अड्डों पर हमारी फोटो या लोग हमसे ऑटोग्राफ मांगते हैं तो हिनाया उत्सुक हो जाती है लेकिन हम उस पर बहुत ध्यान नहीं देते।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा की तस्वीरें देख भावुक हुए हरभजन सिंह, कहा- अपने ही अपनों को क्यों मार रहे हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+