Video: फोटो सेशन के दौरान सांसदों के बीच में बैठे पीएम मोदी, बीजेपी MP नरहरि अमीन हुए बेहोश
Old Parliament Building Photo Session: आज पुरानी संसद को विदाई देकर देश के सभी सांसद नए संसद भवन में प्रवेश करने वाले हैं। सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे से 12.35 तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें सभी सांसदों को शपथ भी दिलाई जाएगी। वहीं संसद की नई इमारत को अब भारत के संसद भवन के रूप में नामित किया गया। इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है।
वहीं इस दौरान पुरानी संसद में सभी सांसदों का फोटो सेशन भी हुआ। इस फोटो सेशन में पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सांसदों के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। इस दौरान उन्हें कई नेता उनके ऊपर पानी की छींटे मारते दिखे। हालांकि, वह अब ठीक हो गए हैं और फोटो सेशन का हिस्सा हैं।

Video में देखें बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए
नीचे देखें और भी फोटो
Recommended Video
96 साल पुरानी संसद भवन को विदाई
भारत में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 96 साल पुराने संसद भवन को विदाई दे दी गई है। इस संसद से जुड़ी कई यादें भी थीं। नेताओं ने पुराने संसद में बिताए पल के अनुभव को साझा भी किया। वहीं, पक्ष हो या विपक्ष नए संसद भवन में जाने के लिए उत्साहित दिखे।












Click it and Unblock the Notifications