बुजुर्ग कपल का ऐसा प्यार देख भावुक हुआ सोशल मीडिया, कर दिया वायरल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 4 से 8 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मानाया गया, इसके लिए वहां बड़े-बड़े पंडाल लगाए गये जहां लोग त्योहार का आनंद लेने पहुंचे। दुर्गा पूजा के मौके पर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इन दिनों एक बुजुर्ग कपल की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बुजुर्ग जोड़े की यह फोटो एक फेसबुक यूजर ने शेयर की है। फोटो में यह जोड़ा हाथों में हाथ डाले दुर्गा पूजा पंडाल में घुम रहा है और वह अपनी सेल्फी भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

photo of elderly couple happily pandal hopping viral on social media

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अबतक करीब 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 5 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। इस क्यूट तस्वीर को देख लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट में कपल के प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। त्योहारी सीजन में जहां सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नाच, गाना और उत्साह की फोटो से पटे होते हैं वहीं बुजुर्ग जोड़े की यह तस्वीर तेजी से दौड़ रही है। बता दें, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

सेल्फी लेते दिखा बुजुर्ग जोड़ा
आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में जहां लोगों को अपनों से मिलने का समय भी नहीं है वहीं इस जोड़े के बीच उम्र के इस पड़ाव में भी इतना प्यार देखकर लोगों का दिल पिघल गया। शेयर की गई फोटो में एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वह एक दूसरे का हाथ पकड़े बाजार घुमते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह फोन से अपनी सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दे रहें। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही है।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी लोग इस बुजुर्ग जोड़े की सराहना कर रहे हैं। इस कपल को देखकर ऐसा लगता है कि यह अकेले ही यहां घूमने आयें हैं, इनके साथ कोई और फोटो में इनको जानने वाला नजर नहीं आ रहा है। जिस समय वह अपनी सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान किसी ने इनकी तस्वीर ले ली और फोसबुक पर शेयर कर दिया। अब इस फोटो पर लोग कमेंट और लाइक के रूप में अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+