ड्रीम ब्‍वॉय समझ चैट करती थी लड़की, VIDEO कॉल पर करता था 'अश्‍लील हरकत', मिलने पर निकला बदसूरत अधेड़

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के पुणे में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद कोई भी लड़की कांप उठेगी। खासकर वो जो अपने ड्रीम पार्टनर के चक्‍कर में किसी भी अनजान शख्‍स से बात करने लगती हैं। पुणे में एक युवती को उस वक्‍त गहरा सदमा लगा जब उसे पता चला कि वो जिसे ड्रीम मैन समझकर बात किया करती थी वो शादीशुदा और अधेड़ उम्र का बदसूरत इंसान निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और एक बिल्‍डर की गाड़ी चलाता है। जिस जगह पर युवती रहती है, वहीं पड़ोस में यह शख्स भी रहता है और युवती पर नजर रखा करता था।

ड्रीम ब्‍वॉय समझ चैट करती थी लड़की, VIDEO कॉल पर करता था अश्‍लील हरकत, मिलने पर निकला बदसूरत अधेड़

जानकारी के मुताबिक युवती को अपने झांसे में फंसाने के लिए युवती को मेल के जरिए हांगकांग में एक म्युजिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना का ऑफर भेजा था, युवती ने उस मेल का जवाब देते हुए अपनी सारी डिटेल्स भी भेजी थी और गाने की रिकॉर्डिंग भी भेजी थी। तब से दोनों में पहचान हो गई थी। यह पहचान दोस्ती में तब्दील हुई और शख्स ने युवती को शादी के लिए प्रोपोज किया था। अनजान शख्स युवती की हर जरुरत पूरी करता था, पैसों की मदद पड़ने पर पैसे भी ट्रांसफर किया करता था। जिसकी वजह से शख्स युवती पर और ज्यादा हावी होने लगा था।

युवती का मोबाइल जब खराब हुआ था तो शख्स ने एरड्रॉइड नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा था। शख्स ने एप्लीकेशन यह कहकर डाउनलोड करवाया था कि ऑनलाइन लड़की का मोबाइल रिपेयर कर देगा। युवती इस एप्लीकेशन से अनजान थी, ब्लकि इस एप्लीकेशन के जरिए शख्स ने युवती का मोबाइल हैक कर लिया था। युवती कहां जाती, किससे बात करती है।

युवती को शख्स टार्चर करने लगा था। मोबाइल डाटा हैक करने के बाद युवती की अश्लील फोटो द्वारा युवती को वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया करता था और वीडियो कॉल पर अपना चेहरा दिखाए बिना युवती को जबरदस्ती कपड़े चेंज करने के लिए मजबूर किया करता था। युवती पूरी तरह से अनजान शख्स से जंजाल में फंस गई थी। अनजान शख्स के जंजाल से चंगुल से पीछा छुड़ाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन शख्स द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग करने की वजह से यातनाएं चुपचाप झेल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+