100 हाईड्रोजन बमों के बराबर ऊर्जा, वाला फेलिन भारत में घुसा
वैज्ञानिकों के अनुसार जब भांप से पानी की बूंद बनती है, तब उसमें से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जो चक्रवात इस समय भारत पर आया है, उससे जितनी पानी की बूंदें बनीं और जितनी ऊर्जा निकली, अगर सारी ऊर्जा को एक कर लिया जाये, तो वह 100 हाईड्रोजन बम के बराबर होगी, यानी पूरा का पूरा शहर तबाह करने का माददा रखने वाली ऊर्जा।
ताज़ा अपडेट-
शनिवार रात्रि 10 बजे के ताज़ा अपडेट देखें तो इस समय चक्रवात गोपालपुर पर है। यहां के अधिकांश घरों में पानी घुस चुका है। ओडिशा के गोपालपुर और बरहामपुर में चक्रवात घुसा तो घरों के शीशे टूट गये। वहीं जगह-जगह लगे पेड़ उखड़ गये। अनुमान है कि सुबह तक समुद्र के तट पर नारियल के पेड़ माचिस की तीलियों की तरह बिखरे हुए दिखाई देंगे। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई शहरों में बिजली काट दी गई है, ताकि पानी से करंट न फैले। कई जिले अंधेरे में डूब गये हैं।
मौसम विभाग के अनुसार फेलिन कल शाम तक झारखंड पहुंचेगा। इससे पहले ओडिशा के तमाम शहरों में यह तबाही मचा सकता है। हालांकि सुबह छह बजे तक चक्रवात की तीव्रता कम हो जायेगी। यानी जैसे-जैसे चक्रवात अंदर की ओर बढ़ेगा, उसकी तीव्रता कम होती जायेगी। लेकिन भारी बारिश अगले 48 घंटे तक जारी रहेगी।
ओडिशा में अब तक 30 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि सरकार ने मृतकों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अगले 48 घंटे बारिश होती रहेगी। वहीं झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में तमाम इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है।
भारतीय वायुसेना ने 60 टुकडि़यों को अलर्ट कर दिया है। यानी चक्रवात के थमते ही प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जायेगी। इस काम के लिये 18 हेलीकॉप्टर, 12 विमान और नेवी ने दो जहाज तैयार कर लिये हैं। इस चक्रवात से 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक













Click it and Unblock the Notifications