Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिछले 8 महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा पेट्रोल का दाम

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से आम जनता को काफी राहत पहुंची है। पिछले 8 महीने में पेट्रोल के दाम पुणे में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले आठ महीनों के भीतर पेट्रोल के दाम पर नजर डालें तो ऐसा पहली बार हुआ है जब पुणे में पेट्रोल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर से कम हो गया है। मंगलवार को पुणे में पेट्रोल के दाम 79.50 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जिस तरह से पेट्रोल के दाम में कमी आई है उसपर नजर डालें तो तकरीबन 10 रुपए पेट्रोल के दाम कम हो गए हैं।

petrol

दिसंबर 2017 की बात करें तो उस वक्त पुणे में पेट्रोल के दाम 77.80 रुपए प्रति लीटर थे, जिसके बाद से लगातार पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब आखिरकार इसके दाम एक बार फिर से 80 रुपए प्रति लीटर से कम हो गए हैं। जिस तरह से अमेरिका ने ईरान पर अपनी पाबंदी को कम किया है उसके बाद भारत सहित आठ देशों को कच्चा तेल खरीदने की इजाजत दी उसके बाद पेट्रोल के दाम में कमी देखने को मिली है। इससे पहले पुणे में पेट्रोल के दाम 91.16 रुपए के उच्चतम दाम पर पहुंच गए थे।

4 अक्टूबर को पुणे में पेट्रोल के दाम 91.16 रुपए प्रति लीटर था, वहीं डीजल के दाम 78.69 रुपए प्रति लीर था। लेकिन जिस तरह से केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया उसके बाद लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी की थी थी, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 86.81 और डीजल 76.10 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर केस में डेजी शाह को समन, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+