आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम फिर भी रेट रिकॉर्ड स्तर पर, जानें अपने शहरों का हाल

मुंबई। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है, हालांकि आज तेल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है लेकिन तेल के दाम अपने रिकार्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। बुधवार को मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चरम स्तर पर हैं, मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 91.20 रु. और एक लीटर डीजल के लिए 79.89 रु. का भुगतान करना होगा।

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम फिर भी रेट रिकॉर्ड स्तर पर,

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम फिर भी रेट रिकॉर्ड स्तर पर,

तो वहीं दिल्ली-NCR में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 83.85 रु., चेन्नई में 87.18 रुपये और कोलकाता में 85.65 रुपये प्रति लीटर हैं तो वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर के लिए आपको 75.25 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 79.57 रुपये और कोलकाता में इसके लिए आपको 77.10 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होगे।

इस मुद्दे पर जमकर राजनीति

इस मुद्दे पर जमकर राजनीति

तो वहीं इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हो रही है, कांग्रेस ने जहां पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जहां मोदी सरकार पर लगातार वार कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के सहयोगी दल भी इसके विरोध में उतर आए हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम

क्यों बढ़ रहे हैं दाम

सरकार कह रही है कि पेट्रोल और डीजल के लागातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं, डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है, इसके चलते ही तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है, मार्केट की जानकारी रखने वालों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट फिलहाल तो नहीं होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+