पेट्रोल और डीजल के दाम में आज हुई कमी, जनता को राहत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी के बीच आज इसके दाम में कमी दर्ज की गई है। लगातार लोगों के भारी विरोध के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में आज कमी दर्ज की गई है। आज पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 82.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 75.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

petrol

वहीं मुंबई में अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 21 पैसे की कमी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 79.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जिस तरह से पेट्रोल की हर रोज कीमतें बढ़ रही हैं उसपर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी सवाल खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों से ध्यान हटाने के लिए मीटू जैसे अभियान की शुरुआत की गई है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सऊदी अरब ने भारत को बड़ा भरोसा दिया है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद ए अल फलिह ने सोमवार को कहा कि सऊदी अरब भारत की ऊर्जा जरूरतों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भारत में ऊर्जा फोरम में बोलते हुए खालिद ने कहा कि इसका मतलब है कि हम भारत में भी निवेश को बढ़ाएंगे। ऊर्जा मंत्री खालिद ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से रत्नागिरी रिफाइनरी में 44 बिलियन डॉलर का निवेश महज एक शुरुआत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+