कोरोना काल में पेट्रोल के बाद डीजल ने भी लगाई छलांग, कीमतें पहुंची 100 रुपए प्रति लीटर के पार
नई दिल्ली, जून 12: देश में डीजल की रेट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। देश में पहली बार डीजल की कीमत ₹100 लीटर के पार पहुंच गई है। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आम आदमी परेशान है। देशभर में जनता तेल के दामों में हो रहे इजाफे का विरोध कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑयल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर आम लोगों को झटका दिया है। पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Recommended Video
इस बढ़ोतरी के बाद जहां राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। वहीं अब राजस्थान में डीजल ने शतक जड़ दिया है। देशभर में राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है, जहां दोनों के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुके हैं। यहां के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल 107 रुपये और डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद यानी 4 मई से देश भर में हुई बढ़ोतरी ने पेट्रोल 5.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 6.25 रुपये महंगा कर दिया है। दिल्ली में पेट्रोल अब 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 93.46 रुपये और डीजल 87.46 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत भी 100 रुपये की ओर बढ़ रही है क्योंकि अब 99.33 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹102.30 प्रति लीटर और डीजल ₹94.39 प्रति लीटर बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications