Morning Bulletin: आज क्या है सोने का भाव, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? जानिए दिनभर की बड़ी खबरें
Morning Bulletin Today: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वो दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष 07 अक्टूबर से जारी है। आज सुबह-सुबह गाजा शहर के पश्चिमी इलाके में इजराइल ने हमला किया है, जिसमें 100 लोग मारे गए हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज दो मैच हैं, आज ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश के बीच मैच है।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर की बड़ी खबरें
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार 28 अक्टूबर से मध्य प्रदेश तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे।
-कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।
-दिल्ली-नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता 286 AQI के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है।
- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
-देश में एक बार फिर से प्याज के दाम बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में प्याज 80 से 70 रुपये किलो बिक रहा है।
2. World news today: आज के अंतर्राष्ट्रीय समाचार
-गाजा शहर के पश्चिमी इलाके में इजराइल ने शनिवार सुबह हमला किया है, जिसमें 100 लोग मारे गए हैं।
-जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा है कि, गाजा में इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन से मानवीय आपदा आएगी।
-हमास की फंडिंग करने वाले ईरान समर्थित संगठनों पर अमेरिका ने बैन लगा दिया है।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम
-दिल्ली
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई
पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर
-चेन्नई
पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर
-कोलकाता
पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 60,820 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 55,720 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹62,110 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹56,950 है।
Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 70.9 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 70,900 है।
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने ये भी कहा है कि तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications