जींद में अमित शाह की रैली के खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर, 12 फरवरी तक मांगा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा के जींद में होने वाली रैली के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में याचिका दायर की गई है। अमित शाह की इस रैली में एक लाख से अधिक बाइकों के हिस्सा लेने की आशंका है। शाह की इस बाइक रैली के खिलाफ दायर याचिका पर एनजीटी ने हरियाणा की खट्टर सरकार को इस याचिका पर 13 फरवरी तक जवाब देने को कहा है। हरियाणा सरकार को एनजीटी ने निर्देश दिया है कि इस याचिका के जवाब में एफिडेविट दायर करिए।

आपको बता दें कि अमित शाह 15 फरवरी को हरियाणा के जींद में रैली करेंगे, इस दौरान बड़ी संख्या में बाइकों की रैली का आयोजन किया जाएगा। एक तरफ जहां एनजीटी में इस रैली के खिलाफ याचिका दायर की गई है तो दूसरी तरफ जाटों ने भी शाह की रैली का विरोध करने का ऐलान किया है। जाटों ने धमकी दी है कि शाह की बाइक रैली को नहीं होने देंगे और इसे रोकने की हर संभव कोशिश करेंगे। इसके लिए ट्रैक्टर और ट्रॉली को इकट्ठा करने की योजना बना रहे हैं।
जाटों की धमकी को देखते हुए खट्टर सरकार ने तमाम आला पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का निर्देश दिया है, साथ ही केंद्र सरकार से सीआरपीएफ की 150 कंपनी को भेजने के लिए कहा है। जाटों की धमकी को देखते हुए प्रदेश के तमाम पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। जाटों के आंदोलन की धमकी के बीच हरियाणा सरकार ने 2016 में आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर हिंसा के आरोप में मामला दर्ज किया गया था उसे वापस ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications