Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंद्राणी मुखर्जी को तलाक देने के लिए तैयार पीटर मुखर्जी

मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड में जेल की सलाखों के पीछे बंद पीटर मुखर्जी आखिरकार अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को तलाक देने के लिए तैयार हो गए हैं। इंद्राणी मुखर्जी के वकील ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि तलाक की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है क्योंकि दोनों ही जेल में हैं। वकील ने बताया कि हमे पीटर के वकील की ओर से रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए जवाब मिला है जिसमे कहा गया है कि दोनों ही आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक देने के लिए राजी हैं।

peter

2012 में हुई थी हत्या

वकील ने बताया कि जिस तरह से पिछले वर्ष दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई उसके बाद दोनों के बीच विवाह का बंधन पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके बाद इंद्राणी मुखर्जी ने तलाक के लिए पिछले वर्ष अप्रैल माह में नोटिस भेजा था। आपको बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी शीना बोरा हत्याकांड में जेल की सजा काट रहे हैं, दोनों ही इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं। शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी के पहले पति की बेटी थी, जिसकी 2012 में हत्या कर दी गई थी।

2015 में सामने आया मामला

शीना बोरा की हत्या का मामला अगस्त 2015 में सामने आया था, जबकि मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवीर राय ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान इस बाबत अहम बयान दिया था। सीबीआई की जांच के अनुसार हत्या की वजह पैसों की किल्लत थी। वहीं बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि मुखर्जी के घर में पहले काम करने वाले व्यक्ति प्रदीप वाघमारे से पूछताछ हो चुकी है। जिसमे सामने आया है कि उसके बयान और ड्राइवर के बयान में समानता नहीं है।

25 जून को सुनवाई

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने इंद्राणी मुखर्जी से 20 हजार रुपए मांगे थे ताकि वह अपने बच्चों की पढ़ाई करा सके, लेकिन जब उसने देने से मना कर दिया तो उसने नौकरी छोड़ दी। हालांकि कोर्ट में वाघमारे का कहना है कि नौकरी छोड़ने की वजह पैसा नहीं देना नहीं था, पुलिस ने जबरन उससे यह बयान दिलवाया है। आपको बता दें कि मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+