Video: पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर अचानक किया हमला, डंडे-पत्थर मारने के बाद नहीं छोड़ा पैर

जालंधर। पंजाब के जालंधर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्यूशन से लौट रहे एक 15 साल के बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के पैर को अपने जबड़े में दबा लिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने कुत्ते पर बाल्टी, पत्थर और डंडा समेत सबकुछ मारा लेकिन उसने बच्चे के पैर को नहीं छोड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

15 मिनट बाद बच्चे ने छुड़ाया पैर

15 मिनट बाद बच्चे ने छुड़ाया पैर

बताया जा रहा है कि बच्चे ने काफी मुश्किल के बीच करीब 15 मिनट बाद कुत्ते के जबड़े से अपने पैर को छुड़ाया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जब लक्षद्वीप उप्पल नामक ये बच्चा सीईकिल पर अपने ट्यूशन से वापस लौट रहा था। तभी उसके साथ ये घटना हुई। वहां लगे सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा डर के कारण काफी चिल्ला रहा है लेकिन फिर भी कुत्ता उसके पैर को नहीं छोड़ता।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। कोई कुत्ते पर पत्थर फेंकता है, कोई बाल्टी फेंककर मारता है तो कोई उसे डंडे से मारता है। लेकिन इतनी कोशिश के बावजूद भी कुत्ता बच्चे का पैर नहीं छोड़ता है। इस बीच बच्चे की मां भी वीडियो में दिखाई दे रही है। जो इस खतरनाक जानवर से अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

अस्पताल में भर्ती है बच्चा

अस्पताल में भर्ती है बच्चा

जानकारी के मुताबिक बच्चे का पैर बुरी तरह घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चे के माता-पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+