7 साल में पहली बार 20 मिनट की देरी से पहुंचा तो कंपनी ने कर दिया फायर, सहकर्मी ने मुहिम बनाकर खोला मोर्चा
एक कंपनी ने अपने कर्मचारी को बस इसलिए निकाल दिया कि वह 20 मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचा था। वो भी सात साल से अधिक समय में पहली बार लेट पहुंचा था।
नई दिल्ली, 05 अगस्त : कंपनी और स्टाफ के बीच संबंध तो काफी करीबी का होता है। कंपनी अपने कर्मचारी पर अभिभावक की तरह संरक्षण प्रदान करते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि क्या ऐसा हो सकता है। एक कंपनी यानी employer ने अपने कर्मचारी को बस इसलिए निकाल दिया कि वह 20 मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचा था। वो भी सात साल से अधिक समय में पहली बार लेट पहुंचा था।

सहकर्मी ने साझा किया पोस्ट
इस घटना को निकाल दिए गए कर्मचारी के एक सहयोगी ने रेडिट पर पोस्ट के माध्यम से साझा किया है। जिसमें खुलासा किया गया कि कर्मचारी को उस कंपनी में काम करने के सात साल से अधिक समय में पहली बार देरी हो गई। यूजर के मुताबिक, महज 20 मिनट देरी से पहुंचने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। घटना कहां हुई इसका पता नहीं चल पाया है।

मौजूदा कर्मचारी ने खोला मोर्चा
यूजर ने बताया कि मौजूदा कर्मचारियों ने इस कदम का विरोध करने का फैसला किया है जब तक कि व्यक्ति को बहाल नहीं किया जाता है। कल मैं और मेरे सभी सहकर्मी देर से आएंगे और जब तक वे उसे फिर से नियुक्त नहीं करेंगे, तब तक देर से आते रहेंगे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि सहकर्मी पिछले सात सालों में कभी देर से नहीं आया, पहली बार 20 मिनट लेट से आया तो उसे फायर कर दिया।

रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट
रेडिट पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। काफी लोगों ने अपने रिएक्ट किया है। इस पोस्ट को लगभग 79000 से अधिक अपवोट मिले हैं। यूजर कंपनी के इस कदम की निंदा कर रहे हैं। इसने उपयोगकर्ताओं से कई प्रतिक्रियाओं को भी प्रेरित किया जहां कई ने नियोक्ता के कदम की निंदा की।

नौकरीपेशा लोगों के बीच भूकंप
इस पोस्ट ने नौकरी पेशा लोगों के बीच भूकंप ला दिया है। सबको यह आश्चर्य हो रहा है कि कैसे 20 मिनट की देरी पर कंपनी अपने कर्मचारी को फायर कर सकती है। वो भी सात साल में सिर्फ एक बार लेट होने पर इतना सख्त कदम उठा सकती है।

कई यूजर ने शेयर किया अपना अनुभव
हालांकि इस पोस्ट ने कुछ उपयोगकर्ताओं को इसी तरह के अनुभव बताने के लिए प्रेरित किया है। एक यूजर ने शेयर किया कि एक बार बर्फीले तूफान की वजह से उन्हें काम पर देरी हो गई। उन्होंने लिखा कि छह साल में पहली बार उन्हें देर हुई लेकिन इसके लिए उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया। हालांकि, उपयोगकर्ता ने कहा कि उनके नियोक्ता ने अपनी वार्षिक समीक्षा में इसका उल्लेख किया है।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका,उत्तर प्रदेश सरकार नें इन 611 पदों पर निकाली भर्ती,यहां करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications