शख्‍स ने बिरयानी में एक्स्ट्रा लेग पीस न होने पर मंत्री से कर दी शिकायत, जानें मंत्री का रिएक्‍शन

हैदराबाद, 29 मई: कुछ लोग बिरयानी बहुत पसंद करते है। ऐसे ही एक शख्‍स ने हाल ही में एक बिरयानी ऑर्डर की और ट्वीटर पर शिकायत की कि ज़ोमैटो से ऑर्डर की गई बिरयानी और इससे असंतुष्ट होने के बारे में शिकायत की, इतना ही नहीं उनसे अपनी इस शिकायत को अपने ट्वीट में नगर प्रशासन मंत्री केटी रामाराव को भी टैग किया। उसकी शिकायत पढ़कर मंत्री जी अचंभित हो गए और उन्‍होंने इस यूसर को रिएक्‍ट भी किया। जिसके बाद इस मैसेज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस शिकायत को मंत्री को कर दिया टैग

इस शिकायत को मंत्री को कर दिया टैग

दरअसल, तेलंगाना के एक ट्विटर यूजर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर ज़ोमैटो से ऑर्डर की गई बिरयानी और इससे असंतुष्ट होने के बारे में शिकायत की इतना तक तो ठीक था लेकिन ये ट्वीट इसलिए चर्चा में आ गया क्‍योंकि उस व्यक्ति ने नगर प्रशासन और तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री, केटी रामा राव को भी टैग किया।

यूजर ने किया ये ट्वीट

यूजर ने किया ये ट्वीट

ट्विटर यूजर @THOTAKURIRAGHU1 ने ट्विटर पर अपनी चिकन बिरयानी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "मैंने अतिरिक्त मसाला और लेग पीस के साथ चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया लेकिन मुझे उनमें से कुछ नहीं मिला, क्या यह लोगों की सेवा करने का तरीका है @ zomatoin @KTRTRS।"

मंत्री ने गुस्‍से में दिया ये रिएक्‍शन

मंत्री ने गुस्‍से में दिया ये रिएक्‍शन

हालांकि उस व्यक्ति ने बाद में अपना ट्वीट हटा दिया, लेकिन केटी रामाराव के ध्यान दिए जाने के बाद। मंत्री, जो कोविड -19 वैक्सीन और दवा से निपटने वाली टास्क फोर्स के प्रमुख भी हैं, गुस्से में बिरयानी प्रेमी के ट्वीट से हैरान रह गए। उन्होंने लिखा मुझे क्यों टैग किया जा रहा है? आपने मुझसे क्या करने की उम्मीद की थी। "

ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए दी ये मजेदार प्रतिक्रिया

ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए दी ये मजेदार प्रतिक्रिया

मंत्री से बिरयानी प्रेमी की अपील से ट्विटर यूजर्स भी हैरान रह गए। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कुछ अन्य नेटिज़न्स ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, "@KTRoffice को तुरंत जवाब देना चाहिए, यह कहना चाहिए कि @MinisterKTR और उनकी टीम इस महामारी के दौरान लोगों की चिकित्सा जरूरतों का जवाब दे रही है।" कई ट्विटर यूजर्स ने बताया कि हैदराबाद के लोग अपनी बिरयानी को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

गजब की हॉट हो गई हैं 'दिलवाले' फेम एक्ट्रेस Chetna Pande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+