बाहुबली के भल्लालदेव ने लिए मिहीका बजाज संग सात फेरे, सामने आई शादी की तस्वीरें
बेंगलुरु। दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज शनिवार रात शादी के बंधन में बंध गए। शादी की रस्में हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में पूरी हुईं। इस क्लोज सेरेमनी में कपल के फैमिली मेंबर्स, कुछ रिश्तेदार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग शामिल हुए थे। समांथा अक्किनेनी नागा चैतन्य, राम चरण और अलु अर्जुन ने शादी में पहुंचकर राणा और मिहिका को बधाई दी। सात फेरे लेने से पहले राणा ने अपनी दुल्हनिया सगाई की अंगूठी पहनाई।

दुग्गबती ने पहना था धोती कुर्ता
शादी के लिए राणा दग्गुबती ने व्हाइट धोती कुर्ता पहना था। वहीं, मिहिका बजाज अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आईं। लहंगे के साथ उन्होंने लेयर्ड ज्वैलरी पहनी थी। डिजाइनर अनामिका ने बताया कि मिहिका का लहंगा करीब 10 हजार कारीगरों ने घंटों मेहनत कर तैयार किया था। ग्रीम और पिंक कलर के इस लहंगा पर जरदोजी के साथ चिकनकारी और गोल्ड मेंटल वर्क किया गया है। दुपट्टे में भी भारी गोल्ड का काम किया है।

शादी में लॉकडाउन का किया गया पालन
शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। उनकी शादी हैदराबाद के रामा नायडू स्टुडियो में हुई। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राणा और मिहिका की शादी में महज 30 खास मेहमानों को ही बुलाया गया था। शादी में आए मेहमानों ने मास्क पहने हुए है। राणा-मिहिका की शादी में कुछ सावधानियां भी रखी गई थी। शादी में शामिल होने वाली सभी मेहमानों और शादी से संबंधित गतिविधियां करवाने वालों का कोविड-19 टेस्ट भी हुआ।

ये स्टार हुआ शामिल
राणा-मिहिका की शादी में समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य भी शामिल हुए हैं। समांथा ने मिहिका की मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल हुए। साउथ के सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ राणा-मिहिका की शादी में हुए थे। इस दौरान राम चरण-राणा दग्गुबाती के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए। राणा-मिहिका की शादी तेलुगु और मारवाड़ी परंपरा से हुई। मिहिका की मां बंटी बजाज ने शादी का डेकोरेशन किया था।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications