Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chunauti Abhi Bhi: आजाद भारत 150 साल का होकर भी हमारी जेब में USA जितना पैसा नहीं डाल पाएगा

Per Capita Income India vs USA: 15 अगस्‍त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार की थीम 'विकसित भारत' है, मगर मौजूदा भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है प्रति व्‍यक्ति आय। यह वो सूचकांक है, जिसे देखकर किसी भी देश के नागरिकों की 'समृद्धि' का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

भारत आर्थिक तरक्‍की की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद हम प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में अमेरिका के सामने कहीं नहीं टिकते। यह बात विश्व बैंक की 'विश्व विकास रिपोर्ट 2024: मध्यम आय जाल' से भी साबित होती है।

यह भी पढ़ें- Chunauti Abhi Bhi: आजादी के 76 साल बाद भी आतंकवाद से जंग लड़ रहा भारत, आतंकियों का नया ठिकाना जम्‍मू

Chunauti Abhi Bhi

विश्‍व बैंक ने World Development Report 2024: The Middle Income Trap रिपोर्ट में चिंता जताई है कि भारत समेत दुनिया के 100 से ज्‍यादा देश 'हाई इनकम वाले देश' बनने की कोशिश कर रहे हैं, मगर ये सब आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। भारत का हाल तो यह है कि प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की एक-चौथाई आय तक पहुंचने में 75 साल लग सकते हैं।

अंग्रेजों से आजाद हुए भारत को 78 साल हो रहे हैं। आगामी 75 साल बाद भी हम प्रति व्‍यक्ति आय में अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएंगे। मतलब यह कि आजाद भारत 150 साल का हो जाएगा तब भी हमारी जेब में अमेरिका के नागरिकों के जितने पैसे में नहीं डाल पाएगा।

यह भी पढ़ें- ओलंपिक में भारत फिसड्डी क्‍यों? 144 करोड़ की आबादी वाले देश ने 124 साल में जीते सिर्फ 38 पदक

World Development Report 2024

विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की एक-चौथाई प्रति व्‍यक्ति आय तक पहुंचने में भारत को लगभग 75 वर्ष लगने का अनुमान है। वहीं, चीन इस उपलब्धि को 10 साल में ही हासिल कर सकता है जबकि इंडोनेशिया को लगभग 70 वर्ष लग सकते हैं।

भारत में प्रति व्‍यक्ति आय कितनी है?

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति आय 13.14 हजार डॉलर यानी करीब 2.28 लाख रुपए है। वहीं, अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय 85.37 हजार डॉलर यानी करीब 71.30 लाख रुपए है।

दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाले देशों की सूची अमेरिका 28.78 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ टॉप पर है।

भारत 3.94 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। हालांकि, टॉप-10 GDP वाले देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय भारत की है।

World Development Report 2024

टॉप टेन देशों की प्रति व्‍यक्ति आय

  1. अमेरिका 71.30 लाख रुपए
  2. कनाडा-45.82 लाख रुपए
  3. जर्मनी-45.34 लाख रुपए
  4. यूके-42.65 लाख रुपए
  5. फ्रांस-39.55 लाख रुपए
  6. इटली-33.05 लाख रुपए
  7. जापान-27.67 लाख रुपए
  8. चीन-10.97 लाख रुपए
  9. ब्राजील-9.48 लाख रुपए
  10. भारत-2.28 लाख रुपए
  11. (सोर्स: IMF 1 जुलाई 2024)

कैसे तय होती है प्रति व्‍यक्ति आय?

किसी देश की प्रति व्यक्ति आय उसकी राष्ट्रीय आय को जनसंख्या से विभाजित करके निर्धारित की जाती है। मतलब भारत में रहने वाले लोगों की औसत आय ज्ञात करने के लिए भारत की GDP को कुल आबादी से भाग कर देते हैं।

प्रति व्‍यक्ति आय देश के नागरिकों की समृद्धि को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण सूचक है। प्रति व्यक्ति आय का इस्तेमाल लोगों के जीवन स्तर और क्वालिटी ऑफ लाइफ का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।

Chunauti Abhi Bhi

कैसे बढ़ाई जा सकती है प्रति व्‍यक्ति आय?

अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत होगी तो प्रति व्‍यक्ति आय भी बढ़ना तय है। GDP की मजबूती में मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, इन्वेस्टमेंट, वर्कफोर्स, तेजी से बढ़ता शेयर मार्केट और एडवांस इन्फ्रास्ट्रक्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस बात का सबूत चीन है।

साल 1960 में चीन की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया में चौथे नंबर थी, जो साल 023 में दूसरे स्‍थान पर आ गई। वहीं, अमेरिका इस सूची में 1960 से टॉप पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024 Special: रक्षा क्षेत्र में किस तरह से तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+