'लोगों को पीएम से राहत पैकेज की उम्मीद थी', PM Modi के संबोधन पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक

नई दिल्ली, अप्रैल 20। देश में कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों को लॉकडाउन से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को आखिरी विकल्प के रूप में अपनाने को कहा है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पीएम को राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी।

Nawab Malik

मलिक ने कहा "पीएम ने कहा है कि राज्यों के लिए लॉकडाउन आखिरी विकल्प होना चाहिए। लेकिन देश में विभिन्न अदालतों ने लॉकडाउन लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।" मलिक ने आगे कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री प्रवासी मजदूरों, गरीबों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करेंगे।

पीएम ने किया था संबोधित
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस से अपनी जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

पीएम ने कहा कई राज्यों में ऑक्सीजन की भारी डिमांड है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर सभी की कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।

प्रधानमंत्री ने दूसरे प्रदेशों से मजदूरों की पलायन की खबरों पर भी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा "मेरी राज्यों के प्रशासन से अपील है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें। उनसे आग्रह करें कि वह जहां हैं वहीं रहें। यह भरोसा उन्हें बहुत मदद करेगा कि वे जहां पर हैं वहीं उन्हें वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+