FIFA 2022: फीफा विश्व कप फाइनल से पहले SBI पासबुक की तस्वीर साझा कर रहे लोग, जानें क्यों

पासबुक की एक तस्वीर साझा करते हुए एक और पोस्ट किया कि भारतीयों द्वारा अर्जेंटीना का समर्थन करने का कारण। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे।

फीफा विश्व कप फाइनल से पहले SBI पासबुक की तस्वीर साझा कर रहे लोग

फीफा विश्व कप 2022 का समापन 18 दिसंबर को होगा। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच आखिरी मैच खेला जाएगा। लुसैल स्टेडियम में ट्रॉफी जीतने के लिए दोनों देश आपस में फाइनल मैच में भिड़ेंगे। इस बीच कुछ लोगों ने एसबीआई पासबुक के कवर की तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया है। लोगों को भी यह देखकर बड़ा ताजुब हो रहा है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। बता दें कि यह अर्जेंटीना की जर्सी से मिलता जुलता है।

यदि आपने कभी एसबीआई पासबुक देखी है तो आप जानते होंगे कि यह नीली और सफेद धारियों से ढकी होती है, जिसके बीच में लोगो लगा होता है। एक बार ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि अर्जेंटीना की जर्सी भी ऐसी ही दिखती है।

एक अन्य ने लिखा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) भी अर्जेंटीना का समर्थन कर रहा है। एक ट्विटर यूजर ने मजाक में कहा कि आधिकारिक भागीदार एसबीआई, भारत के लिए गर्व का क्षण। पासबुक की एक तस्वीर साझा करते हुए एक और पोस्ट किया कि भारतीयों द्वारा अर्जेंटीना का समर्थन करने का कारण। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में फ्रांस ने 1998 और 2018 में खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Admit Card 2022: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जानिए कैसे करें डाउनलोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+