महाराष्ट्र में पिकनिक मनाने जा रहे लोगों की बस खाईं में गिरी, 33 की मौत

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पोलादपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस के खाईं में गिर जाने की खबर है। बस में उस समय 40 लोग सवार थे। अभी आ रही खबरों के अनुसार इस दुर्घटना में 33 लोगों की मौके पर मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बस में एक संस्थान के कर्मचारी पिकनिक के लिए जा रहे थे।

people died after a bus fell down a mountain road in maharashtra

कोकण के पश्चिम महाराष्ट्र को जोड़ने वाली पोलादपुर के पास आंबेनली घाट पर एक प्राइवेट बस 200 फिट निचे खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में कोकण कृषी विद्यापीठ के 38 कर्मचारी और 2 वाहन चालक ऐसे कुल 40 लोग मौजूद थे। इस घटना में 33 लोगों की मौत होने के खबर मिल रही है।

महीने के चौथा शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी महाबलेश्वर पिकनिक के लिए निकले थे। इस दौरान विद्यापीठ के कर्मचारियों को लेकर बस जा रही थी। तभी रायगड़ में पोलादपुर घाट पर बस खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और महाबलेश्वर ट्रेकर्स ग्रुप कर्मचारी के बचाव के लिए घटनास्थल पर रवाना हुए है। स्थानीय पुलिस और नागरिकों द्वारा बचाव कार्य शुरू है। यह भीषण दुर्घटना कैसे घटी, कितने लोग इसके चपेट में आये अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+