अपने पार्टनर को धोखा देने में आगे हैं दिल्‍ली वाले!

दिल्‍ली। पिछले दिनों खबर आई थी कि अमेरिकी वेबसाइट एशलै मैडिसन के डाटा हैकर्स ने लीक कर दिए हैं। अपने पार्टनर को धोखा देने के लिए बनी इस वेबसाइट पर बड़ी संख्‍या में भारतीयों ने भी अपने अकाउंट बना रखे थे। अपने पार्टनर को धोखा देने के लिए बनी इस वेबसाइट के आंकड़ों को टेनीलॉजिका ने लीक किया है और इसके यूजर्स के बारे में सारी जानकारी सामने रख दी है। भारतीय शहरों में दिल्‍ली का नाम सबसे ऊपर है।

ashley-madison-600

कौन कितने पानी में

अपने पति और पत्‍नी को धोखा देने में राजधानी दिल्‍ली के लोग सबसे आगे हैं। इस वेबसाइट पर दिल्‍ली के 38,620 रजिस्‍टर्ड यूजर्स थे। वहीं मुंबई दूसरे नंबर पर है। मुंबई के 32,888 लोगों ने इस पर अपने अकाउंट क्रिएट किए।

लिस्‍ट में चेन्‍नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के नाम भी हैं। जहां चेन्‍नई 16,355 यूजर्स के साथ तीसरे नंबर पर है तो वहीं बेंगलूरु के 16,267 यूजर्स साइट पर मौजूद थे।

और कौन-कौन से शहर

एशले मैडिसन पर हैद राबाद और कोलकाता के भी नाम हैं। हैदराबाद के 12,548 तो कोलकाता के 11,751 लोगों ने अपने पार्टनर्स को धोखा देने के लिए साइट पर अकाउंट बनाया। वहीं पुणे के भी 9,738 यूजर्स वेबसाइट के साथ जुड़े थे। खास बात यह है कि सभी शहरों में 85 प्रतिशत यूजर्स पुरुष हैं।

साइट पर फेक प्रोफाइल्‍स भी!

कुछ लोगों का दबी जुबां से कहना है कि यह डाटा झूठा हो सकता है जिसका कोई भी मतलब नहीं है। लेकिन इस खबर ने अमेरिका और ब्रिटेन तक को हिलाकर रख दिया है।

एशले मैडिसन पर एक आरोप यह है कि अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए साइट पर कई तरह की फेक प्रोफाइल बनाई गई थी।

हो सकता है कि फेक प्रोफाइल की वजह से अकाउंट बने होने की वजह से लोग इस पर सिर्फ लॉग इन करते हो लेकिन वह इसक प्रयोग न करते हों। भारतीय बाजार में एशले मैडिसन ने भारत में अपना दबदबा बनाने की कोशिशें वर्ष 2014 में शुरू की थीं।

साइट की ओर से उस समय एक सर्वे किया गया था कि करीब 76 प्रतिशत पुरुष और 61 प्रतिशत महिलाएं यह सोचती हैं कि अपने पार्टनर के साथ धोखा करने में कोई बुराई नहीं है। उस समय इस सर्वे ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+