ममता बनर्जी के करीबी रहे पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने किया अपनी नई पार्टी का ऐलान

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूफी मजार टालटोला स्थित फुरफुरा शरीफ दरगाह के प्रमुख पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने गुरुवार को अपनी राजनीतिक पार्टी 'भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा' का एलान किया।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर देश की दूसरी सबसे बड़ी सूफी मजार टालटोला स्थित फुरफुरा शरीफ दरगाह के प्रमुख पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने गुरुवार को अपनी राजनीतिक पार्टी 'भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा' (ISF) का ऐलान किया। मालूम हो कि एक समय में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के करीबियों से एक माने जाने वाले सिद्दीकी ने बुधवार को कहा था कि वह 21 जनवरी को एक अलग राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। सिद्दीकी ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी 60-80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि वह खुद इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Indian Secular Front

आपको बता दें कि फुरफुरा शरीफ दरगाह ने ममता बनर्जी को राज्य की सत्ता तक पहुंचाने और सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं अगर पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की बात करें तो पश्चिम बंगाल के मुस्लिमों के बीच इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। मुस्लिम बहुल सीटों पर इनकी अच्छी खासी पकड़ है। बता दें कि बीते कुछ समय से ममता और सिद्दीकी के रिश्तों में खटास साफ तौर पर दिखाई दे रही है और इस बार के चुनावों में सिद्दीकी ममता का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अब टीएमसी और बीजेपी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत पर जंग

बंगाल में भाईजान के नाम से मशहूर सिद्दीकी ने ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यों और दलितों के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया था। पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का पूरे दक्षिण बंगाल के इलाके में काफी प्रभाव माना जाता है।

उन्होंने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर इन चुनावों में उतरने का ऐलान किया है। निश्चित तौर पर सिद्दीकी का यह निर्णय टीएमसी के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है, पूरा का पूरा मुस्लिम वोट टीएमसी को छोड़ सिद्दीकी की ओर जा सकता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+