जम्मू-कश्मीर: पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल मजीद को आतंकवादियों ने गोली मारी
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल मजीद को आतंकवादियों ने गोली मार दी। मजीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बजाई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें एक गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों का एक दल बुधवार शाम अब्दुल मजीद के कुलगाम स्थित आवास में घुसा था। यहां पर आतंकियों ने मजीद को गोली मार दी और फिर मौके से भाग निकले। इस हमले में मजीद गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गए, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें तत्काल कुलगाम के अस्पताल में पहुंचाया।
यहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने मजीद को तत्काल श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications