पासपोर्ट के लिए Mehbooba Mufti ने लिखा विदेश मंत्री को खत, कहा- तीन साल पहले किया था आवेदन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पासपोर्ट जारी करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने विदेश मंत्री को खत लिखा जिसमें कहा कि पिछले तीन वर्षों में उनका पासपोर्ट जारी नहीं गया है।

Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ ने पासपोर्ट के मामले में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) को पत्र लिखकर दखल की मांग की है। महबूबा मुफ्ती ने अपने पासपोर्ट को लेकर विदेश मंत्री को खत लिखा है, जिसमें उन्होंने इस मामले में दखल देने की मांग करते हुए कहा कि हज पर जाने के लिए उन्होंने 3 साल पहले आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है।
तीन साल से पासपोर्ट का इंतजार
अपने खत में महबूबा मुफ्ती ने बताया कि वह अपनी 80 वर्षीय मां को तीर्थ यात्रा पर मक्का ले जाने के लिए पिछले तीन साल से पासपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका और उनकी बेटी का पासपोर्ट रिन्यूअल एप्लीकेशन पिछले 3 साल से पेंडिंग है। महबूबा ने लिखा कि अपनी मां के साथ हज के लिए जाना चाहती हैं, लेकिन पासपोर्ट जारी करने में लगातार देरी से परेशानी हो रही है।
हाई कोर्ट के निर्देश का दिया हवाला
ऐसे में अभ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने 20 फरवरी को लिखे पत्र में मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय हित का दुरूपयोग करके पत्रकारों, छात्रों और अन्य लोगों सहित हजारों लोगों के पासपोर्ट आवेदनों को मनमाने ढंग से खारिज करना एक आम बात बन गई है। उन्होंने श्रीनगर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लेख किया, जिन्हें "अस्पष्ट आधार पर पासपोर्ट से इनकार करके" सीआईडी के मुखपत्र के रूप में काम नहीं करने के लिए कहा गया था।
आम कश्मीरियों का साथ कैसे होता होगा: मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि वह 2021 से कई बार भारतीय पासपोर्ट प्राधिकरण तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने लिखा, "दुर्भाग्य से, मुझे अभी तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मेरा पासपोर्ट जारी करने में अत्यधिक और जानबूझकर देरी मेरे मौलिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। कल्पना भी नहीं कर सकते कि एक सामान्य कश्मीरी किस स्थिति से गुजरता है।"
आपको बता दें कि मार्च 2021 में महबूबा मुफ्ती और उनकी मां को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा "प्रतिकूल रिपोर्ट" का हवाला देने के बाद पासपोर्ट देने से मना कर दिया गया था। उनके पासपोर्ट की अवधि 31 मई, 2019 को समाप्त हो गई थी और उसने अगले वर्ष 11 दिसंबर को नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सऊदी अरब में मक्का की तीर्थ यात्रा करने के लिए उनकी मां ने 2020 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।












Click it and Unblock the Notifications