पेटीएम मॉल में 10 करोड़ रुपए के फर्जी कैशबैक का खुलासा
नई दिल्ली। पेटीएम मॉल की ओर से मंगलवार को बड़ी जानकारी दी है। पेटीएम की ओर से कहा गया है कि उसे 5-10 करोड़ रुपए का फर्जी कैशबैक का मार झेलनी पड़ रही है। यह जानकारी उस वक्त सामने आई जब कंपनी ने ईवाई नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की थी, जिसने यह आंकड़ा साझा किया है। पेटीएम ने अपना तमाम ग्राहकों के अकाउंट का ऑडिट किया जिसमे यह खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ छोटे विक्रेता पेटीएम मॉल के जरिए बड़ा कैशबैक पा रहे थे।

ऑडिट में हुआ खुलासा
ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी के कई अधिकारी छोटे अधिकारियों के साथ मिलकरक इस कैशबैक को हासिल करने में मदद कर रहे थे। कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि यह फर्जीवाड़ा तकरीबन 5-10 करोड़ रुपए का है। बता दें कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1800 करोड़ रुपए का नुकसान दिखाया था। .फॉरेस्टर रिसर्च के अनुसार पेटीएम मॉल का कुल राजस्व 2017 में 5.6 से घटकर 2018 में 3 फीसदी हो गया।

विश्वसनीयता पर ध्यान
पेटीएम मॉल के वाइस प्रेसिडेंट श्रीनिवास मोथे ने बताया कि ईवाई के साथ हमारे साझेदारी वैश्विक स्तर नया कीर्तिमान स्थापित करने में मदद करेगी, हमने ऐसी तकनीक इजाद की है जिसकी मदद से हम फर्जीवाड़े को रोक सकते हैं। हमारी टीम काफी करीब से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जब भी जरूरत पड़ेगी हम एक विश्वसनीय कॉमर्स प्लेटफॉर्म खड़ा करने में सफल होंगे।

कंपनी कर रही विस्तार
बता दें कि पिछले कुछ सालों में पेटीएम मॉल ने रिटेल बिजनेस में अपने पैर पसारे हैं। कंपनी अपने व्यापारियों के साथ मिलकर भी काम कर रही है। हम इन व्यापारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे कि किसी भी तरह का लोगों में कोई भ्रम ना हो। पेटीएम मॉल की ओर से कहा गया है कि ईवाई के साथ साझेदारी की मदद से हम ऑडिट करेंगे और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकेंगे।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications