हर मुद्दे पर पीएम मोदी का समर्थन करने वाली पायल रोहतगी इस बात से हुई नाराज, फेसबुक पर किया खुलासा

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से अपने अलग अलग वीडियो को चलते चर्चाओं में बनी हुई एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल वे प्रधानमंत्रई नरेंद्र मोदी की समर्थक ही हैं लेकिन वे पीएम से एक खास वजह से नाराज हैं।

क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक है पीएम मोदी?

क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक है पीएम मोदी?

पायल ने ट्विटर पर लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे कभी मिली नहीं हूं। आपका ट्विटर हैंडल भी मुझे फॉलो नहीं करता। हालांकि वो आपके बाकी कई सारे सपोर्टर्स को फॉलो करता है। मैं दिल से आपको सपोर्ट करती हूं। मुझे लगता है कि आप देश के निष्पक्ष नेता हैं। क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक बात है?' पायल के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि वे उन्हें फॉलो नहीं करते। करियर की बात करें तो पायल में साल 2002 में फिल्म ये क्या हो रहा है से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'प्लान', 'रक्त', 'हे बेबी', '36 चाइना टाउन' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में काम किया।

पायल ने की थी हिंदू राष्ट्र की मांग

पायल रोहतगी ने हाल ही में अपना एक वीडियो बनाकर ट्वीट किया जिसमें ने हिंदू राष्ट्र की मांग कर रही थी। वीडियो में वे कह रही हैं- 'हम हिन्दु को भी एक देश चाहिए जिसे हम अपना देश कह सकें। पूरे विश्व में एक भी देश हिंदू राष्ट्र नहीं है। हर देश में हम अल्पसंख्यक हैं और कोई भी देश भारत की हिन्दु संस्कृति को नहीं समझ सकता क्योंकि हिंदू धर्म का ओरिजन हिंदुस्तान में हुआ है। तो धर्म निरपेक्ष होकर भी भारत हिंदू राष्ट्र हो सकता है।'

'भारत में अल्पसंख्यक नहीं रहे मुस्लिम'

एक अन्य वीडियो में पायल ने कहा कि- 'भारत में मुस्लमानों की जनसंख्या 20 करोड़ हो गयी है। अब तो उनका मानरिटी टैग निकाल देना चाहिए क्योंकि यह बाक़ी अल्पसंख्यक धर्म के लोगों जैसे पारसी, बौद्ध और ईसाई के साथ नाइंसाफ़ी होगी।' बता दें कि पायल इन दिनों अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते चर्चाओं में हैं।

'बिग बॉस में राहुल महाजन से हुई थीं करीबियां'

'बिग बॉस में राहुल महाजन से हुई थीं करीबियां'

गौरतलब है कि पायल रोहतगी रियलिटी शो बिग बॉस में राहुल महाजन के साथ करीबियों के चलते काफी चर्चाओं में आईं थीं। इसके अलावा वे फिल्म में कुछ आईटम नंबर करने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं हाल ही में सति प्रथा का समर्थन कर पायल ने सभी को चौंका दिया था। वे उस समय भी खबू ट्रोल हुई थीं।

यह भी पढ़ें- Video: साक्षी मिश्रा पर भड़कीं पायल रोहतगी ने मीडिया को बताया एंटी इंडिया सोच वाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+