पायल रोहतगी का विवादों से है गहरा नाता,जेल तक जा चुकी है एक्ट्रेस
पायल रोहतगी का विवादों से है गहरा नाता,जेल तक जा चुकी है एक्ट्रेस
मुंबई, 25 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबार पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी जिस अपार्टमेंट में रहती हैं उसकी सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौच किया। ये झगड़ा उनका लंबे समय से चल रहा था लेकिन 20 जून को सोसाइटी की एजीएम में पहुंची, जब उन्हें मीटिंग में बोलने नहीं दिया तो उन्होंने झगड़ा किया। एक्ट्रेस पर अहमदाबाद के सुंदरवन एपिटॉम सोसाइटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी भी आरोप लगा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पायल रोहतगी विवादों में आई हैं इससे पहले एक मामले में वो जेल तक जा चुकी हैं।

2019 में पायल रोहतगी इस बयान की वजह से जा चुकी हैं जेल
पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं वो आए दिन समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। ये वाकया 2019 का है जब एक पोस्ट कारण पायल रोहतगी को अरेस्ट किया गया है और उन्हें जेल भी जानी पड़ी थी। पायल ने 2019 में उन्हें नेहरु-गांधी परिवार के बारे में एक पोस्ट लिखी थी जिसके कारण उन्हें पलिस ने अरेस्ट किया था और कोर्ट ने बाद में बेल दे दी थी। बूंदी पुलिस ने उन्हें तब अरेस्ट किया था और पूरी रात एक्ट्रेस ने रात जेल में बिताई थी।
Recommended Video

जेल में ठंडी फर्श पर बितानी पड़ी थी पूरी रात
पायल रोहतगी ने खुद जेल का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि उस समय बहुत ठंड थी, जेल में बहुत गंदगी थी और मैं बहुत डर गइ थी। रात भी ठंडी फर्श पर चटाई पर सोई थी। तब पायल ने कहा था कि उम्मीद करती हूं कि ये मेरी जिंदगी की आखिरी जेल हो। जिस जेल में पायल को रखा गया था उसमें पांच क्रिमिन महिला कैदी भी बंद थी।

पायल रोहतगी का विवादों से है पुराना नाता, जानें वो सारे विवाद
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली पायल के कई पोस्ट ऐसे थ जिस पर उनका जमकर विरोध हुआ और लोगों ने आलोचना की । इन विवादित पोस्ट में वीर शिवाजी महाराज की जाति पर उन्होंने सवाल उठाए, सती प्रभा की तरफदारी की, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजाई को गंदे शब्द बोले, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर विवादपस्पद बयान दिया था। पायल ही थी जिन्होंने जोमैटो को सेकुलर आउटलेट कहा था।इससे पहले पायल रोहतगी तब चर्चा में आईं थी जब कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया तो उनकी रोते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस बंगाल हिंसा का जिक्र करते हुए रो रही थीं।

पायल रोहतगी की पर्सनल लाइफ और करियर
एक्ट्रेस के वर्क फ्रट की बात करें तो पायल रोहतगी ने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में भागीदारी कर ग्लैमर वर्ल्ड में करियर की शुरूआत की थी। रोहतगी ने सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड जीता था। येहे बेबी, ढ़ोल, 36 चाइना टाउन, रक्त... फिल्मों में नजर आईं। पिछले लगभग 10 सालों से पायल पहलवान संग्राम सिंह के साथ रिलेशलन में हैं। दोनों की मुलाकात रियालिटी शो में हुई थी और 2014 में सगाईकरने के बाद साथ हैं। नच बलिए रियलिटी शो में 2015 में दोनों से कपल के रूप में पार्टीसिपेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications