एनडीए नहीं छोड़ रही पवन कल्याण की पार्टी जनसेना, आंध्रा में TDP का कर रही समर्थन, जारी किया बयान

Janasena Pawan Kalyan: साउथ अभिनेता और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को लेकर अहम खबर सामने आई है। खबर आई थी कि पवन कल्याण की जनसेना ने एनडीए से अपना रास्ता अलग कर लिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। पवन कल्याण की पार्टी ने एनडीए नहीं छोड़ी है। इसके लिए पार्टी की ओर से बयान जारी किया है।

दरअसल, गुरुवार को पवन कल्याण ने घोषणा की थी कि उन्होंने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी को समर्थन किया है। इसी के साथ नायडू की गिरफ्तारी को लेकर आंध्र प्रदेश की जगन सरकार पर भी घेरा, जिसके बाद कहा जा रहा था कि वह बीजेपी से अलग हो गए हैं।

Janasena Pawan Kalyan

एनडीए नहीं छोड़ रही जनसेना

वहीं अब जनसेना पार्टी के प्रवक्ता ने इस मामले में सफाई जारी करते हुए अहम अपडेट साझा किया है। जन सेना ने गुरुवार को स्पष्ट किया है कि अभिनेता-राजनेता एनडीए नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि जरूरत के समय तेलुगु देशम पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

पवन कल्याण ने जानिए क्या कहा था?

बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा था कि "मैं टीडीपी का समर्थन करने के लिए एनडीए से बाहर आया हूं। टीडीपी एक मजबूत पार्टी है और आंध्र प्रदेश को राज्य के विकास के लिए तेलुगु देशम पार्टी के शासन की जरूरत है। आज, टीडीपी संघर्ष कर रही है और हम उनका समर्थन करेंगे। टीडीपी इस स्थिति में जनसैनिक के समर्थन की जरूरत है। अगर टीडीपी और जनसेना हाथ मिलाते हैं, तो वाईएसआरसीपी राज्य में डूब जाएगी।"

पार्टी प्रवक्ता ने सफाई की जारी

जनसेना पार्टी के राज्य महासचिव और प्रवक्ता बोलिसेट्टी सत्यनारायण ने गुरुवार को कहा कि पवन कल्याण ने कृष्णा जिले में अपने भाषण में यह नहीं कहा कि वह एनडीए छोड़ रहे हैं। पवन कल्याण ने कहा था कि हालांकि मैं एनडीए में हूं, लेकिन मैं यह कहने के लिए आ रहा हूं कि हम टीडीपी का समर्थन करेंगे, क्योंकि वे अभी कमजोर हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह एनडीए छोड़ रहे हैं।

जनसेना प्रवक्ता ने कहा, "इसलिए मैं लोगों को यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं और हम टीडीपी के साथ भी रहने वाले हैं। हम टीडीपी के साथ हैं क्योंकि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को आंध्र प्रदेश से बाहर करने के लिए उसके अनुभव की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+