तेलंगाना में पवन कल्याण ने की PM मोदी की प्रशंसा, BRS, कांग्रेस को कुछ कहने से कतराए, जानिए बड़ी बातें

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने तेलंगाना में वारांगल रैली से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। जनसेना के समर्थन में वोट की अपील करते हुए पवन ने केंद्र की पीएम मोदी सरकार की भी प्रशंसा की। लेकिन उन्होंने अपने संबोधन में बीआरएस या फिर कांग्रेस का कोई जिक्र नहीं किया।

वारांगल रैली में पवन कल्याण ने तेलंगान मुक्ति आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने बीआरएस का नाम लिए बिना कहा कि वे तेलंगाना में सत्ता नहीं बल्कि उन 1200 युवाओं की मांग को पूरा करने का संकल्प लेकर आए हैं, जो अगल राज्य की मांग में शहीद हो गए।

Pawan Kalyan in Warangal rally

अपने संबोधन में पवन कल्याण ने कहा, "आज एक दशक के बाद, मैंने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि अगर लोगों को मेरी जरूरत होगी तो मैं तेलंगाना में प्रवेश करूंगा, और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं अगले साल से आंध्र प्रदेश की तरह तेलंगाना में भी पूरे जोश से सक्रिय हो जाऊंगा।"

केंद्र की पीएम मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब 10वें से पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्होंने पिछड़े वर्ग नेताओं को चुनाव में अवसर देने का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने तेलंगाना में पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को बनाने की घोषणा की है, जो की बीजेपी और मेरा साझा सपना है। पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने पूरे दिल से भाजपा के साथ खड़े होने का फैसला किया है। पवन ने बताया कि उनकी पार्टी जेएसपी ये चाहती है है कि पीएम मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनें।

वहीं बीआरएस का नाम लिए बिना जेएसपी नेता ने कहा कि सरकार नौकरी कैलेंडर का पालन करने में विफल रही है। उल्टे भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने के कारण कई बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या कर ली। वहीं तेलंगाना के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पवन ने कहा कि 'हैदराबाद केंद्रित विकास' ही तेलंगाना का विकास नहीं है। राज्य के हर जिले और गांव का विकास होना चाहिए और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने से राज्य का विकास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+