Bihar News: वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर पटना में श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया माल्यार्पण
पटना में वीर कुंवर सिंह के लिए एक विजय दिवस श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया, साथ ही राज्य के कलाकारों ने प्रस्तुतियाँ दीं और स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान प्रदर्शित किया गया, जिसमें एक द्वितीय प्रतिमा स्थल पर अतिरिक्त श्रद्धांजलि भी शामिल थी।
1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक श्रवण कुमार, विधायक नीरज कुमार सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह और विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में स्थापित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर, बड़ी माला और तलवार भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, भजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।












Click it and Unblock the Notifications