गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल

गांधीनगर। गुजरात में पाटीदार समुदाय के नेता माने जाने वाले हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामल हो गए हैं। गांधीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा गुजरात कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे। गांधी नगर में कांग्रेस की रैली के दौरान पटेल पार्टी में शामिल हुए।

लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

हार्दिक पटेल कांग्रेस के टिकट पर गुजरात से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पटेल ने हाल ही में अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। हार्दिक ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी थी।

हार्दिक पटेल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हैं। हार्दिक ने 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के बैनर तले पाटीदारों को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। हार्दिक इसके लिए तेजी से चर्चा में आए थे। इस दौरान काफी हिंसा भी हुई थी और उन पर कई मुकदमें भी दर्ज हुए। पटेल कुछ समय के लिए जेल में भी रहे।

अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

इससे पहले अहमदाबाद में राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। मीटिंग में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिल प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। गुजरात में 58 सालों के बाद कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक हुई है।

अहमदाबाद में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

राहुल और प्रियंका के निशाने पर रहे मोदी

राहुल और प्रियंका के निशाने पर रहे मोदी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद गांधीनगर की रैली में नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने राफेल को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। वहीं नोटबंदी के बाद बेरोजगारी बढ़ने और किसानों को परेशानियों को लेकर भी उन्होंने बोला। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि ये सरकार जाएगी और अब देश में बदलवा होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+