दिल्ली की कोर्ट ने ICICI की पूर्व एमडी चंदा कोचर की बायोपिक पर लगाई स्टे
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ चंद्र कोचर को लेकर बनी रही फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाने के लिए चंदा कोचर की ओर से वकील विजय अग्रवाल और नमन जोशी ने आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कथित तौर पर उनके जीवन पर आधारित है।

इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होनी है। कोर्ट ने कहा कि, कोचर की सहमति के बिना फिल्म के निर्माता स्क्रीनिंग या ऑनलाइन या ऑफ-लाइन, पूरे या आंशिक रूप से या घरों में फिल्म की स्क्रीनिंग, प्रदर्शन और विपणन से नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने फिल्म की स्क्रीनिंग / मार्केटिंग पर अंतरिम रोक लगा दी है।
कोचर ने फिल्म की रिलीज पर यह आरोप लगाते हुए रोक की मांग की थी कि फिल्म की सामग्री गलत है और उनके नाम का इस्तेमाल करने या उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उनकी सहमति के लिए उनसे कभी संपर्क नहीं किया गया। स्टे के लिए यह तर्क दिया गया था कि कोचर को एक अपराधी के रूप में दिखाया गया था हालांकि मुकदमा लंबित है और उसके खिलाफ कोई आरोप पत्र दायर नहीं किया गया है और मुकदमा शुरू होना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications