'चाय के बदले 7 जवान शहीद हो गए, कुछ तो सीख लें मोदी'
नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमले के लिए शिवसेना ने पीएम मोदी और उनकी सरकार को कसकर लताड़ लगाई है। महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन करके सत्ता में आयी शिवसेना ने अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी और रक्षा मंत्रालय को कसकर लताड़ लगाई है।
सामना में छपा है कि चाय के बदले हमारे 7 जवान शहीद हो गये मोदी जी, अब कुछ तो सबक ले लीजिये। पाकिस्तान ने मीठा खिलाकर हमपर हमला कर दिया है, उसने मात्र छह-सात आतंकवादियों को भेजकर हिंदुस्तान की इज्जत तार-तार कर दी है।
इस समय हजारों सैनिक, पंजाब पुलिस और टैंकर सब कुछ पठानकोट में हैं लेकिन यह सब मिलकर भी 6-7 आतंकवादियों का कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। इस हमले ने हमारी पूरी फौज की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान ने चंद आंतकवादियों के जरिये ही युद्द का ऐलान कर दिया है। कम से कम अब तो जागिये मोदी जी।
'चाय के बदले 7 जवान शहीद हो गए, कुछ तो सीख लें मोदी'
देश के रक्षा मंत्री पार्रिकर, प्रधानमंत्री समेत सभी जिम्मेदार लोग इससे सबक लें । प्रधानमंत्री मोदी 8 दिन पहले खुद लाहौर जाकर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की मेहमाननवाजी का लाभ लेकर लौटे हैं तब भी हमने कहा था कि पाक पर भरोसा मत करो। देख लिया नतीजा।













Click it and Unblock the Notifications