बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में आसमान में ही भिड़े यात्री, जमकर चले थप्पड़-मुक्के , वीडियो वायरल
थाई विमान स्माइल एयरवेज में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री दूसरे यात्री को विमान के भीतर आसमान में ही जमकर मार रहा है।

आपने कई बार सड़क पर लोगों को आपस में लड़ते देखा होगा। कई बार इस तरह की भी लड़ाई देखी होगी कि लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। इस तरह की घटनाएं, सड़क पर, बस में, रेलवे स्टेशन के भीतर भी आपने शायद देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी विमान के भीतर आसमान में लोगों को इस तरह से सड़क छाप व्यवहार करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ लोग विमान के भीतर मारपीट कर रहे हैं।
आसमान में सड़कछाप हरकत पर उतरे यात्री
थाई स्माइल एयरवेज के विमान में इस तरह की घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों के बीच विमान के भीतर बहस हो जाती है। बहस इतनी बढ़ती है कि एक व्यक्ति दूसरे को मारने लग जाता है। उसके साथ कुछ और उसके साथी भी दूसरे यात्री को पीटने लगते हैं। विमान के भीतर एयर हॉस्टेस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, माइक पर अनाउंस करती है कि आप लोग रुक जाइए, लेकिन इन लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता है। अहम बात यह है कि जब लड़ाई हो रही होती है तो विमान के भीतर बैठे बाकी के यात्री चुपचाप रहते हैं और कोई इसमे हस्तक्षेप नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर आसमान में विमान के भीतर लड़ाई का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, थाई स्माइल एयरवे में बहुत ज्याता स्माइल नहीं है। विमान संभवत: सबसे खतरनाक जगह होती है इस तरह की लड़ाई के लिए। उम्मीद है कि ये उपद्रवी गिरफ्तार किए जाएंगे और इनके साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।
जमकर हुई मारपीट
जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कहता है शांति से बैठ, जबकि दूसरा कहता है कि हाथ नीच कर। महज कुछ ही सेकेंड के बीच दोनों लोगों के बीच बहस मारपीट में बदल जाती है। एक यात्री दूसरे को थप्पड़ जड़ देता है। फिर वहअपना चश्मा उतारकर मारने लग जाता है, जबकि उसके दोस्त भी मिलकर दूसरे व्यक्ति को मारने लगते हैं। दूसरा व्यक्ति अपने आपको बचाता नजर आता है। हालांकि बाद में फ्लाइट अटेंडेंट इन लोगों को अलग करता है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में हुई है। फिलहाल स्माइल एयरवेज की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है और ना ही कोई अपडेट दी गई है।
Not many smiles on this @ThaiSmileAirway flight at all !
— VT-VLO (@Vinamralongani) December 28, 2022
On a serious note, an aircraft is possibly the worst place ever to get into an altercation with someone.
Hope these nincompoops were arrested on arrival and dealt with by the authorities.#AvGeek pic.twitter.com/XCglmjtc9l












Click it and Unblock the Notifications