इन 7 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर कराना होगा RT-PCR टेस्ट, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली, सितंबर 03। वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण और वायरस के नए म्यूटेशन को देखते हुए भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और चीन समेत 7 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई गाइडलाइन जारी कर दी है और कहा है कि इस गाइडलाइन के नियमों का पालन किया जाए। सरकार के अधिकारियों का कहना है कि भारत में डेल्टा वेरिएंट अभी भी प्रमुख बना हुआ है तो वहीं डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

Flight

ICMR के डीजी ने सरकार दिया था ये सुझाव

आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि SARS-CoV-2 में नए म्यूटेशन की रिपोर्ट और वैश्विक स्तर पर वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOCs) और वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (Vols) की बढ़ती संख्या पर विचार करते हुए ये तय किया गया है कि 7 देशों से आने वाले नागरिकों का भारत में एयरपोर्ट पर उतरते ही RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें उड़ान भरने से पहले एक और आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना होगा।

इन देशों से आने वाले यात्रियों को कराना होगा RT-PCR टेस्ट

केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिंबाब्वे से आने वाले यात्रियों को ये टेस्ट कराना जरूरी होगी। इस टेस्ट के कराए बिना यात्रियों को बाहर नहीं आने दिया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिम एशिया से आने वाले यात्रियों को ही भारतीय हवाई अड्डों पर उतरने पर फिर से आरटी-पीसीआर जांच करानी पड़ती थी, लेकिन अभी इन 7 देशों को भी सूची में शामिल कर दिया गया है।

देश में कोरोना की स्थिति

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले एकबार फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के नए मामले 45452 आए। वहीं पिछले 24 घंटे में 366 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4 लाख तक पहुंच गई है। देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामले 40 हजार के पार ही आ रहे हैं।

Recommended Video

      Corona Vaccination Update: UP-Bihar समेत ये राज्य Vaccination के मामले में फिसड्डी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+