J&K: गुपकार गठबंधन का बड़ा ऐलान, सभी पार्टियां एकजुट होकर लड़ेंगी DDC चुनाव

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली के लिए बने गुपकार गठबंधन ने ऐलान किया है कि सभी प्रमुख पार्टियां एकजुट होकर जिला विकास समिति (डीडीसी) के चुनावों में हिस्सा लेंगी।

Farookh Abdulla

पीपल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेयरेशन (PGAD) के प्रवक्ता सज्जाद लोन ने जानकारी देते हुए कहा कि गठबंधन की जम्मू में हुई बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है। सभी पार्टियां एकजुट होकर डीडीसी के चुनाव में हिस्सा लेंगी। प्रत्याशियों की लिस्ट नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला जारी करेंगे। फारूख अब्दुल्ला ही गुपकार गठबंधन की अगुवाई कर रही है।

जम्मू कश्मीर का दर्जा बदलने के बाद पहली बार इस केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी के चुनाव 29 नवम्बर से होने जा रहे हैं। 8 चरणों में होने वाले इस चुनाव का आखिरी चरण का मतदान 19 दिसम्बर को होगा।

पिछले महीने गठित हुए गुपकार गठबंधन ने जम्मू में आयोजित अपनी पहली बैठक में डीडीसी चुनाव में उतरने का फैसला किया है।

पिछले महीने जम्मू कश्मीर की प्रमुख पार्टियों ने आर्टिकल 370 बहाल किए जाने को लेकर गुपकार गठबंधन बनाया था। इस गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी के साथ ही पीपल्स कॉन्फ्रेंस, सीपीएम और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+